Oppo A3s का 'पावरफुल' वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A3s के नए वेरिएंट को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट के नए वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Oppo A3s का 'पावरफुल' वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A3s में iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच है

ख़ास बातें
  • Oppo A3s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है Oppo A3s
  • 4230 एमएएच की बड़ी बैटरी है ओप्पो ए3एस में
विज्ञापन
Oppo A3s के नए वेरिएंट को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट के नए वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि Oppo A3s का 3 जीबी रैम वेरिेएंट 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Oppo A3s को बीते महीने भारत में डार्क पर्पल और रेड कलर में लॉन्च किया गया था। इस दौरान हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई थी। Oppo A3s के अहम फीचर में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और 4230 एमएएच की बड़ी बैटरी शामिल हैं। स्मार्टफोन को भारत में फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, पेटीएम मॉल और अन्य ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध कराया गया है।

ओप्पो इंडिया ने ट्विटर के ज़रिए Oppo A3s के प्रीमियम वेरिएंट को उपलब्ध कराने की जानकारी दी। फिलहाल, इसकी उपलब्धता को लेकर कुछ भी नहीं पता चल सका है। हालांकि, ओप्पो ए3एस के अपग्रेड को ओप्पो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। याद रहे कि Oppo A3s के 2 जीबी मॉडल को 10,990 रुपये में बेचा जाता है।
 

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »