Oppo A3s भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4230 एमएएच बैटरी से है लैस

Oppo A3s को भारत में 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री 15 जुलाई से शुरू होगी।

Oppo A3s भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4230 एमएएच बैटरी से है लैस
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा
  • Oppo A3s में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैंं
  • सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
Oppo A3s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। गैजेट्स 360 ने कुछ दिन पहले ही एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि ओप्पो ए3एस को 10,990 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन का सिर्फ एक वेरिएंट लाया गया है जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। Oppo A3s के अहम फीचर की बात करें तो यह डुअल रियर कैमरा सेटअप, 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले, 4230 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन का सेल्फी कैमरा कंपनी की एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 से लैस है।

कंपनी का दावा है कि Oppo A3s, दक्षिण एशियाई मार्केट का पहला ओप्पो फोन है जो 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप व एआई से लैस 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। 6.2 इंच के डिस्प्ले में नॉच भी है। यह 88.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है।
 

Oppo A3s की भारत में कीमत

Oppo A3s को भारत में 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री 15 जुलाई से शुरू होगी। फोन को फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम पर बेचा जाएगा। इसके अलावा ग्राहक इस हैंडसेट को ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद पाएंगे। Oppo A3s को डार्क पर्पल और लाल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »