Oppo A12, Oppo F17 समेत इन Oppo फोन की कीमतों में कटौती की खबर

Oppo A12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती होने की खबर है, जिसके बाद इसकी कीमत 9,450 से घटकर 8,990 रुपये हो गई है।

Oppo A12, Oppo F17 समेत इन Oppo फोन की कीमतों में कटौती की खबर

Oppo A12 की ऑनलाइन मार्केट में कीमत 9,490 रुपये है

ख़ास बातें
  • ओप्पो ने कथित तौर पर चार स्मार्टफोन की कीमतों में स्थाई कटौती की है
  • कटौती ऑफलाइन मार्केट के लिए किए जाने का दावा
  • Oppo A12, Oppo A15, Oppo F17 और Oppo Reno3 Pro की कीमतें घटी
विज्ञापन
Oppo A12, Oppo A15, Oppo F17 और Oppo Reno3 Pro की कीमतों में कथित तौर पर कटौती की गई है। एक रिपोर्ट का दावा है कि ये कटौती स्थाई है और ऑफलाइन स्टोर्स के लिए की गई है। खबर की जानकारी देने वाले प्रकाशन ने एक प्रोमोशनल पोस्टर भी साझा किया है, जो आधिकारिक प्रतीत होता है और इसमें कटौती की जानकारी शामिल है। ओप्पो द्वारा इन स्मार्टफोन में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 2,000 रुपये की कटौती की गई है।

MySmartPrice द्वारा ओप्पो का एक आधिकारिक दिखने वाला प्रोमोशनल पोस्टर साझा किया गया है, जिससे पता चलता है कि Oppo A12, Oppo A15, Oppo F17 और Oppo Reno3 Pro की कीमतों में कटौती की गई है। इसके अलावा रिपोर्ट यह दावा करती है कि ये कटौती स्थाई है और फिलहाल केवल ऑफलाइन बज़ार के लिए है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo A12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 9,450 से घटकर 8,990 रुपये हो गई है। हमने पाया की खबर लिखने तक स्मार्टफोन Flipkart पर 9,490 रुपये में लिस्टेड था। Oppo A15 के 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 8,990 रुपये और 9,990 रुपये हो गई है। यह 2 जीबी रैम वेरिएंट में 500 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट में 1,000 रुपये की कटौती है। Amazon पर इस स्मार्टफोन का 3 जीबी वेरिएंट 9,990 रुपये कीमत में ही लिस्टेड है।

अगली कटौती कथित तौर पर Oppo F17 की कीमत में है, जिसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 500 रुपये सस्ता बेचा जा रहा है और रिपोर्ट के अनुसार, ऑफलाइन मार्केट में 18,490 रुपये में उपलब्ध है।

Oppo Reno3 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी +  256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमश: 1,000 रुपये और 2,000 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद ये क्रमश: 24,990 रुपये और 27,990 रुपये में बेचे जा रहे हैं। हमने पाया कि स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर समान कीमत के साथ उपलब्ध है।

ऑफलाइन मार्केट के लिए की गई इन कटौतीयों को लेकर फिलहाल Oppo ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  2. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  4. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  5. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  6. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  7. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  9. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  10. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »