• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A12 दो रियर कैमरे और 4,230 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

Oppo A12 दो रियर कैमरे और 4,230 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

Oppo A12 में 6.22 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले, 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 1500: 1 कॉनट्रास्ट रेशियो, 450 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Oppo A12 दो रियर कैमरे और 4,230 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम
ख़ास बातें
  • Oppo A12 फोन एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6.1.2 पर काम करता है
  • ओप्पो ए12 का कैमरा ऐप डेज़ल कलर मोड के साथ आता है
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं ओप्पो ए12 में
विज्ञापन
Oppo A12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय मार्केट में यह Oppo का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। यह नया फोन 4 जीबी तक रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। ओप्पो ए12 में 3डी डायमंड ब्लेज़ डिज़ाइन है, जो ग्राहकों को अनोखा लुक और अलग किस्म का अनुभव देगा। Oppo ने इस फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया है। यह ब्यूटिफिकेशन मोड और सोलूप स्मार्ट वीडियो एडिटर के साथ आता है। ओप्पो ए12  में पोर्ट्रेट स्टाइल्स और डेज़ल कलर मोड जैसे कैमरा फीचर्स हैं।
 

Oppo A12 price in India, launch offers

ओप्पो ए12 की शुरुआती कीमत 9,990 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ओप्पो ए12 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,490 रुपये में बेचा जाएगा। फोन ब्लू और ब्लैक रंग में मिलता है। इसे 10 जून से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Oppo A12 खरीदने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड ईएमआई के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। 21 जून तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 6 महीने की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी।
 

Oppo A12 specifications, features

डुलअ सिम (नैनो) Oppo A12 फोन एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6.1.2 पर काम करता है। इस फोन में 6.22 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले, 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 1500: 1 कॉनट्रास्ट रेशियो, 450 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

ओप्पो ए12 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसका साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। यह कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में स्थित है। यही नहीं इस फोन का कैमरा ऐप डेज़ल कलर मोड के साथ आता है। Oppo का दावा है कि यह नेचुरल कलर के साथ तस्वीर को और बेहतर बनाने का काम करता है।

64 जीबी स्टोरेज के अलावा 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलता है। फोन की बैटरी क्षमता 4,230 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए12 में 4जी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस मौज़ूद हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »