Oppo A15s के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

लीक पोस्टर के अनुसार, Oppo A15s फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ ड्यूड्रॉप नॉच दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।

Oppo A15s के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Oppo A15s का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo A15s में मिल सकता है 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज
  • ओप्पो ए15एस में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Oppo A15 स्मार्टफोन को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और अब प्रतीत हो रहा है कि कंपनी इस बजट स्मार्टफोन के सक्सेसर को लाने की तैयारी में जुट गई है। ओप्पो ए15 लॉन्च से पहले हमें इस फोन से संबंधित कई लीक्स मिले थे, इसके साथ ही कुछ लीक्स Oppo A15s से बी जुड़े हुए थे। यह आगामी स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है, लेकिन हाल ही में ओप्पो ए15एस स्मार्टफोन प्रमोशनल तस्वीर के माध्यम से लीक हुआ है। इस लीक में स्मार्टफोन के डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि Oppo जल्द ही ओप्पो ए15एस स्मार्टफोन को ओप्पो ए15 के सक्सेसर के तौर पर लेकर आने वाली है।

आगामी Oppo A15s के लीक प्रमोशनल पोस्टर की जानकारी The Leaker द्वारा दी गई है। प्रमोशनल पोस्टर में ओप्पो ए15एस की कीमत का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन इसमें फोन पर मिलने वाले कैशबैक ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाओं का जिक्र किया गया है। Oppo A15 के 2 जीबी रैम की कीमत फिलहाल भारत में 8,990 रुपये है, जबकि इसके 3 जीबी रैम को 9,990 रुपये में बेचा जाता है।

आगामी ओप्पो ए15एस के लीक पोस्टर को देखें, तो इसमें स्लिम बॉडी के साथ वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। पोस्टर में यह भी खुलासा किया गया है कि ओप्पो ए15एस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। जो कि मौजूदा ओप्पो ए15 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से ज्यादा है।

लीक पोस्टर के अनुसार, ओप्पो ए15एस फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ ड्यूड्रॉप नॉच दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फिलहाल, फोन में कौन-सा प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ओप्पो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जो कि ओप्पो ए15 में भी मौजूद है। पोस्टर में ओप्पो ए15एस की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे साल 2020 खत्म होने से पहले पेश किया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A15s, Oppo A15s specification, Oppo A15s Leaks
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »