Oppo A12 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

Oppo A12 की पुरानी गीकबेंच लिस्टिंग में भी यह फोन CPH2083 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था, जिसमें 3 जीबी रैम, एक एआरएम एमटी 6765 वी/सीबी प्रोसेसर, और एंड्रॉयड 9 पाई होने की जानकारी मिली है।

Oppo A12 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

Oppo A12 मीडियाटेक हेलियो पी35 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo A12 में मीडियाटेक प्रोसेसर शामिल होने की जानकारी है
  • फोन मौजूदा ओप्पो ए11 का अपग्रेड होगा, जो फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है
  • ओप्पो ए12 में 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट होगा
विज्ञापन
Oppo A12 को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन एजेंसी इन्फो-कम्युनिकेशन मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) पर मॉडल नंबर CPH2083 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि नया आगामी ओप्पो फोन 4G, ब्लूटूथ और GPS को सपोर्ट करेगा। मॉडल नंबर के साथ फोन को A12 मोनीकर के साथ जोड़ा गया है। इसी मॉडल नंबर वाला एक फोन पहले गीकबेंच पर देखा गया था, जिससे आगामी ओप्पो फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला था।

IMDA लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में डब्ल्यूसिडिएमए, एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस के साथ-साथ मार्केटिंग नेम 'ए12' लिखा है। MySmartPrice की एक पुरानी रिपोर्ट में गीकबेंच लिस्टिंग का ज़िक्र किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग में भी यह फोन CPH2083 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Oppo A12 में 3 जीबी रैम, एक एआरएम एमटी 6765 वी/सीबी प्रोसेसर, और एंड्रॉयड 9 पाई होगा।

इससे पता चलता है कि फोन मीडियाटेक हेलियो पी35 चिपसेट के साथ आएगा, जिसमें 2.30 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड होगी। गीकबेंच में सिंगल-कोर में 900 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,754 स्कोर मिला है। ओप्पो ए12 (CPH2083) की यह गीकबेंच लिस्टिंग 17 फरवरी की है।

Oppo A12 पिछले साल रिलीज हुए ओप्पो ए11 का अपग्रेड होगा। ओप्पो ए11 में 6.5-इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और एक बड़ी 5,000 एमएएच बैटरी है। इसमें पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक वाइड-एंगल लेंस शामिल है। ओप्पो ए11 चीन में लॉन्च किया गया था और अभी तक भारत में नहीं आया है।

यह भी माना जा रहा है कि Oppo A12 के साथ कंपनी Oppo A11 को भी लॉन्च कर सकती है। कीमत की बात करें तो ओप्पो ए11 का 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प चीन में 1,499 चीनी यूआन (लगभग 15,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A12, Oppo A12 specifications, Oppo A12e, Oppo A12 Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »