वनप्लस एक्स के स्पेसिफिकेशन अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से लीक

वनप्लस एक्स के स्पेसिफिकेशन अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से लीक
विज्ञापन
खबर है कि वनप्लस के अगले किफायती स्मार्टफोन वनप्लस एक्स या वनप्लस मिनी को कुछ देर के लिए अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इस दौरान हैंडसेट की कीमत का तो खुलासा नहीं किया गया, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन ज़रूर सार्वजनिक हो गए। ये स्पेसिफिकेशन हफ्ते की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में किए गए दावों से मेल खाते हैं।

लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले ट्रू-टेक वेबसाइट द्वारा दी गई। लिस्टिंग के मुताबिक, अभी तक लॉन्च नहीं किए गए वनप्लस एक्स (32 जीबी वेरिएंट) में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है और यह सिनेप्टिक्स के क्लियरफोर्स टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो आईफोन 6एस के फोर्स टच डिस्प्ले की तरह काम करता है।
oneplus x mini amazon india listing true tech
लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795 चिपसेट और 2 जीबी रैम से लैस होगा। वनप्लस एक्स को पावर देने के लिए मौजूद होगी 2450 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि हैंडसेट मेटल फ्रेम फिनिश के साथ आएगा और मौजूद होगा 'साइडटंच' फ़ीचर। इस फ़ीचर का इस्तेमाल करके यूज़र स्क्रीन की दायीं तरफ टच करके ऐप्स या कैमरा सेटअप लॉन्च कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन हाई-एंड डिवाइस नहीं होगा, ऐसे में इन फ़ीचर के मौजूद रहने को लेकर संशय की स्थिति है।

वनप्लस एक्स या वनप्लस मिनी ऑक्सीजन ओएस 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड है। यह भी पता चला है कि डिवाइस में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो वनप्लस एक्स एफएम रेडियो, एनएफसी और आईआर ब्लास्टर के साथ आएगा। इसके अलावा स्टाइलस्वेप कवर्स का भी जिक्र है। इसका बैक पैनल रीमूवेबल होगा। हालांकि, बैटरी स्मार्टफोन में फिक्स होगी क्योंकि हैंडसेट आईपी67 सर्टिफाइड है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »