वनप्लस एक्स कीमत के साथ ऑनलाइन रिटेल साइट पर लिस्ट

वनप्लस एक्स कीमत के साथ ऑनलाइन रिटेल साइट पर लिस्ट
विज्ञापन
वनप्लस एक्स (वनप्लस मिनी) स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा 29 अक्टूबर के इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस साल ही लॉन्च किए गए वनप्लस 2 के बाद यह कंपनी का सबसे ज्यादा प्रतीक्षित लॉन्च इवेंट है। अब तक इस हैंडसेट को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, इस बार एक थर्ड-पार्टी रिटेलर ने डिवाइस को कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया है।

थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर ओप्पो मार्ट की वेबसाइट पर वनप्लस एक्स को 249 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसा ही दावा एक पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टाइम्सन्यूज़ ने दी जिसने बताया है कि रिटेलर ने अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट को लिस्ट किया था। ज्ञात हो कि अब इस लिस्टिंग को हटा लिया गया है।

हालांकि, हाल ही में किए गए एक खुलासे में दावा किया गया था कि वनप्लस एक्स 1,399 चीनी युआन में मिलेगा, जो भारतीय करेंसी में 14,500 रुपये (220 डॉलर) के बराबर है। ताजा रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है कि चीन में हैंडसेट की कीमत 1,399 चीनी युआन होगी।

रिटेलर के मुताबिक, हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर, 3 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वैसे, अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग में यह दावा किया गया था कि वनप्लस एक्स में क्वालकॉम चिपसेट की जगह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795 चिपसेट होगा।

वनप्लस ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि कंपनी 29 अक्टूबर को लंदन, भारत, बीजिंग और जर्काता में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। आधिकारिक टीज़र इमेज में लेटर 'X' डार्क बैकग्राउंड में चमकता नज़र आ रहा है। ऐसे में वनप्लस एक्स लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल नज़र आ रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »