OnePlus ने पेश किया AI इरेजर फीचर, फोटो एडिटिंग को बना देगा शानदार

OnePlus का कहना है कि उसका एआई इरेजर उसके अपने बड़े लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड है। कंपनी दर्शाती है कि यह फीचर कैसे काम करेगा।

OnePlus ने पेश किया AI इरेजर फीचर, फोटो एडिटिंग को बना देगा शानदार

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus एआई बैंडवैगन में शामिल होने वाला नया ब्रांड बन गया है।
  • OnePlus ने एआई इरेजर नाम का फीचर रोलआउट करने की घोषणा की है।
  • AI इरेजर फीचर है जो फोटो से गैरजरूरी एलिमेंट को आसानी से हटा देगा।
विज्ञापन
OnePlus एआई बैंडवैगन में शामिल होने वाला नया ब्रांड बन गया है। इसने अपने स्मार्टफोन के लिए एआई इरेजर नाम का फीचर रोलआउट करने की घोषणा की है। अधिक एआई बेस्ड फीचर्स पर भी काम चल रहा है और ये इस साल के आखिर में आएंगे। Google और Samsung अपने फ्लैगशिप Pixel और Galaxy फोन पर जेनरेटिव AI कैपेसिटी पेश करने वाले इकलौते OEM रहे हैं। इस बीच Apple कथित तौर पर जून में आगामी iOS 18 में GenAI को लोड करने के लिए तैयार है।


OnePlus का फोटो एडिटिंग फीचर


एआई इरेजर एक सीधा फीचर है जो फोटो से गैरजरूरी एलिमेंट को आसानी से हटा देगा। यह Google के मैजिक इरेजर के जैसा है जिसे पहली बार 2021 में Pixel 6 सीरीज में पेश किया गया था। Samsung, Galaxy S24 सीरीज और अन्य कंपेटिबल डिवाइसेज पर Galaxy AI सूट के साथ एक समान फीचर भी प्रदान करता है।

OnePlus का कहना है कि उसका एआई इरेजर उसके अपने बड़े लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड है। कंपनी दर्शाती है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। यह OnePlus फोटो गैलरी ऐप में नजर आएगा। यूजर्स को वह फोटो खोलनी होगी जिसे वे एडिट करना चाहते हैं और उस फोटो में गैरजरूरी चीजें जैसे लोगों, कूड़ेदान या किसी अन्य खामियों का चयन करना चाहते हैं जिन्हें वे मिटाना चाहते हैं। इसके बाद एआई चयनित एरिया को चेक करके और असली सीन के साथ आसानी से मिलकर समझदारी के साथ बदलकर अपना काम करेगा।

OnePlus ने एआई इरेजर की उपलब्धता का भी खुलासा किया। इसे इस महीने से धीरे-धीरे वनप्लस 12, वनप्लस 12आर, वनप्लस 11, वनप्लस ओपन और वनप्लस नॉर्ड सीई 4 पर शुरू किया जाएगा। हालांकि, यह देखना है कि यह फीचर OxygenOS अपडेट के जरिए या OnePlus Photos ऐप में अपडेट के जरिए कैसे आएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »