• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE 4 भारत में 8GB रैम और 5,500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

OnePlus Nord CE 4 भारत में 8GB रैम और 5,500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

भारत में OnePlus Nord CE 4 की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आएगा।

OnePlus Nord CE 4 भारत में 8GB रैम और 5,500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

OnePlus Nord CE4 की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Nord CE 4 में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT600 मेन रियर सेंसर मिलता है
  • फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 3 SoC पर काम करता है
  • Nord CE 4 को 4 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 4 को सोमवार (1 अप्रैल) को भारत में लॉन्च किया गया। नया Nord सीरीज स्मार्टफोन पिछले साल के OnePlus Nord CE 3 का सक्सेसर है, जिसमें Snapdragon 7 Gen 3 SoC, 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप और OxygenOS 14 सहित कई अपग्रेड हैं। वनप्लस नोर्ड सीई 4 में IP54-रेटेड बिल्ड है और यह 5,500mAh की बैटरी के साथ आता है।
 

OnePlus Nord CE 4 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में OnePlus Nord CE 4 की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आएगा। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। फोन को डार्क क्रोम और सेलाडॉन मार्बल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। OnePlus फोन को 4 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया और अन्य रिटेल स्टोर पर बेचा जाएगा।
 

OnePlus Nord CE 4 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus Nord CE 4 Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है और इसमें 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 93.40 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10+ सपोर्ट है। फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 3 SoC पर काम करता है, जिसके साथ 8GB LPDDR4x रैम को जोड़ा गया है। हैंडसेट में गेमिंग के लिए X-axis लीनियर मोटर शामिल है।

फोटो और वीडियो के लिए OnePlus Nord CE 4 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरा सेटअप 60 फ्रेम प्रति सेकंड (एफपीएस) पर 1080p वीडियो और 30fps पर 4K वीडियो शूट करने में सक्षम है। इसमें 256GB तक UFS3.1 स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 4 पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4,GPS, GLONASS, BDS, Galileo, QZSS और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। हैंडसेट में IP54-रेटेड बिल्ड है।

वनप्लस ने Nord CE 4 पर हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं। इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। 15 मिनट की चार्जिंग में एक दिन की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है, जबकि कहा गया है कि 1 से 100 प्रतिशत बैटरी केवल 29 मिनट में चार्ज हो सकती है। कंपनी का दावा है कि उसकी लेटेस्ट बैटरी हेल्थ इंजन तकनीक डिवाइस के लिए चार साल का बैटरी चार्जिंग साइकिल प्रदान करती है। इसका माप 162.5x753x8.4 mm और वजन 186 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • कमियां
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »