OnePlus V Fold के ट्रिपल रियर कैमरा, 8 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च की संभावना

OnePlus V Fold स्मार्टफोन में हाई-क्वालिटी ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ एक पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2023 23:28 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फरवरी में क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में इसकी घोषणा की थी
  • इसमें एक सर्कुलर मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • इसे गोल्डन, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है

इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आगामी महीनों में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फरवरी में क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में इसकी घोषणा की थी। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 8 इंच के इनर डिस्प्ले के साथ 6.5 इंच की बाहरी स्क्रीन हो सकती है। 

इसमें एक सर्कुलर मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। टिप्सटर Ice Universe (Twitter: @UniverseIce) ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन से Huawei Mate X3 को टक्कर मिलेगी। इसे गोल्डन, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (Twitter: OnLeaks) ने OnePlus V Fold की ब्लैक लेदर फिनिश में इमेज लीक की थी। इसमें डिस्प्ले के दायें कोने पर एक अलर्ट स्लाइडर के साथ पावर बटन दिख रहा था। पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है। 

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल तीन सेंसर्स के साथ दिख रहा था। OnePlus V Fold में हाई-क्वालिटी ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ एक पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। इसके इनर डिस्प्ले में बायीं ओर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट और बाहरी स्क्रीन में इसी तरह का कटआउट सेंटर में दिख रहा है। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है। इस स्मार्टफोन की इनर स्क्रीन 8 इंच quad-HD+ OLED और बाहरी स्क्रीन फुल HD+ हो सकती है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। 

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में OnePlus Nord N30 5G को अमेरिका में लॉन्च किया था। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 50W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह सिंगल कलर ऑप्शन और एक स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.72 इंच का फुल HD+ LCD  डिस्प्ले 2400 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2504 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Screen, Market, OnePlus, Colors, Design, Sensor, Foldable, Demand
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.