OnePlus पेश करेगी नया BOE डिस्प्ले, 3,000 निट्स की ब्राइटनेस!

नए डिस्प्ले के लिए वनप्ल्स ने BOE के साथ टाई-अप किया है। इसमें 1,440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स की ब्राइटनेस हो सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2023 20:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1,440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन हो सकता है
  • इसके लिए कंपनी ने BOE के साथ टाई-अप किया है
  • OnePlus Open की पीक ब्राइटनेस 2,800 निट्स की है

कंपनी इसका इस्तेमाल OnePlus 12 में कर सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद एक नई मोबाइल फोन स्क्रीन पेश करने की तैयारी की है। OnePlus और इसकी BBK Electronics की सब्सिडियरी Oppo ने अगले सप्ताह एक नया डिस्प्ले पेश करने के लिए BOE के साथ टाई-अप किया है। इसमें 1,440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स की ब्राइटनेस हो सकती है। 

OnePlus Open की पीक ब्राइटनेस 2,800 निट्स की है। कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया कि वह BBK के साथ टाई-अप में 24 अक्टूबर को एक नया डिस्प्ले पेश करेगी। हालांकि, इस डिस्प्ले के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने बताया है कि नई स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की होगी। कंपनी इसका इस्तेमाल OnePlus 12 में कर सकती है। 

कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इसमें 7.82 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले है और 6.31 इंचका आउटर डिस्प्ले है। इसके दोनों पैनल 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में तीन हैसलब्लैड ब्रांडेड रियर कैमरा हैं। इनमें एक Sony का नेक्स्ट जनरेशन LYTIA-T808 पिक्सल स्टैक्ड CMOS सेंसर है। इसकी 4,800mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे 16 GB के रैम और 512 GB की स्टोरेज के साथ लाया गया है। इस स्मार्टफोन का भारत में प्राइस 1,39,999 रुपये है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। 

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.2 पर चलता है। कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह OnePlus 11 5G की जगह लेगा। OnePlus 12 को कुछ अपग्रेड के साथ लाया जा सकता है। इसमें नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल और स्पेशल फिनिश मिल सकती है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। OnePlus 12 में एक अनूठी फिनिश होगी। इसका एक ग्लास वेरिएंट हो सकता है जिसमें डिफ्यूज रिफ्लेक्शन प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाएगा। यह इसके ग्लॉसी एक्सटीरियर पर सभी रिफ्लेक्शंस को तकनीकी तौर पर ब्लर कर देगा। इस स्मार्टफोन का भार Oppo के हाल ही में लॉन्च हुए Find X6 Pro स्मार्टफोन के समान हो सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.