41000 रुपये गिरी OnePlus Open की कीमत, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

OnePlus Open को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

41000 रुपये गिरी OnePlus Open की कीमत, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Open में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Open में 7.82 इंच की 2K फ्लेक्सी फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus Open में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप दिया गया है।
  • OnePlus Open में 4,800mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus Open को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अक्टूबर 2023 में लॉन्च हुए वनप्लस ओपन की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर गिरी है। इसके अलावा बैंक ऑफर से छूट मिल सकती है और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको OnePlus Open पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Open Price & Offers


OnePlus Open का 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 99,998 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 98,998 रुपये हो जाएगी।
 

OnePlus Open Specifications


OnePlus Open में 7.82 इंच की 2K फ्लेक्सी फ्लुइड LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,268x2,440 पिक्सल, 1-120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 2,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं दूसरी 6.31 इंच की 2K LTPO 3.0 सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,116x2,484 पिक्सल, 10-120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 2,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Open के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में ड्यूल सेल 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »