OnePlus की फोल्डेबल स्मार्टफोन Open 2 लॉन्च करने की तैयारी, 5,700mAh की हो सकती है बैटरी

OnePlus Open 2 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें कस्टमाइज्ड USB Type-C पोर्ट हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 20:42 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Open की जगह लेगा
  • OnePlus Open को चीन में Oppo Find N3 के तौर पर लाया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open 2 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Open की जगह लेगा। OnePlus Open को चीन में Oppo Find N3 के तौर पर लाया गया था। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus Open 2 के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। OnePlus Open की तुलना में इसमें बड़ी स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,700 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। OnePlus Open में 4,805 mAh की बैटरी थी। 
Advertisement

OnePlus Open 2 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें कस्टमाइज्ड USB Type-C पोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकम जूम के साथ हो सकता है। OnePlus Open 2 को अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसे चीन में Oppo Find N5 के तौर पर पेश किया जा सकता है। देश में OnePlus Open के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। OnePlus ने इसके साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में एंट्री की थी। 

इस स्मार्टफोन में 7.82 इंच 2K AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.31 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कंपनी के OnePlus 13 को 31 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। OnePlus 13 को 24 GB तक के RAM और 1 TB तक की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite होगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 30,94,447 प्वाइंट्स मिलने की भी जानकारी दी है। यह एयरोस्पेस ग्रेड वाले एल्युमीनियम मिड फ्रेम में होगा। इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 13 को व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स में लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,805 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,268x2,440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.