• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Open 2 फोल्डेबल फोन को लेकर सामने आई कई अहम डिटेल्स, फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा!

OnePlus Open 2 फोल्डेबल फोन को लेकर सामने आई कई अहम डिटेल्स, फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा!

कहा जा रहा है कि यह Qualcomm के नेक्स्ट जनरेशन Snapdragon 8 Gen 4 SoC पर चलेगा। उम्मीद है कि क्वालकॉम इस साल अक्टूबर में चिपसेट को पेश करेगा।

OnePlus Open 2 फोल्डेबल फोन को लेकर सामने आई कई अहम डिटेल्स, फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा!

OnePlus Open 2 फोल्डेबल फोन अपकमिंग Oppo Find N5 का रीबैज हो सकता है

ख़ास बातें
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है OnePlus Fold 2
  • समान चिपसेट Oppo Find N5 फोल्डेबल में भी मिल सकता है
  • Oppo के अपकमिंग फोल्डेबल का ही रीबैज हो सकता है OnePlus Fold 2
विज्ञापन
OnePlus Open को पिछले साल हाई-रिजॉल्यूशन कवर डिस्प्ले और हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोल्डेबल के सक्सेसर पर पहले से ही काम कर रही है। एक टिपस्टर ने अपकमिंग फोल्डेबल के बारे में कुछ नई जानकारियां दी हैं, जिसके मुताबिक OnePlus Open 2 को Snapdragon 8 Gen 4 SoC के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल इस चिपसेट की घोषणा नहीं की गई है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि समान चिपसेट Oppo Find N5 में भी मिलेगा और OnePlus का अगला फोल्डेबल इसी का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने दावा किया कि OnePlus Open 2 को 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह Qualcomm के नेक्स्ट जनरेशन Snapdragon 8 Gen 4 SoC पर चलेगा। उम्मीद है कि क्वालकॉम इस साल अक्टूबर में चिपसेट को पेश करेगा।

अफवाह है कि OnePlus Open के सक्सेसर में वजन कम करने के लिए एक एडवांस हिंज, एक "अल्ट्रा-फ्लैट" इन्टर्नल स्क्रीन, एक हाई-रिजॉल्यूशन कवर स्क्रीन और पतला डिजाइन मिलेगा। यह वनप्लस ओपन के पेरिस्कोप कैमरे को बरकरार रख सकता है। अपकमिंग फोल्डेबल फोन के रीब्रांडेड Oppo Find N5 के रूप में लॉन्च होने की काफी उम्मीद है। बता दें कि OnePlus Fold एक रिबैज्ड Oppo Find N3 है।

OnePlus Open को भारत में अक्टूबर 2023 में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस कीमत में इसका एकमात्र 16GB रैम + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है। फोन में 7.82-इंच (2,268x2,440 पिक्सल) 2K फ्लेक्सी-फ्लूइड LTPO 3.0 AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.31-इंच (1,116x2,484 पिक्सल) 2K LTPO 3.0 सुपर फ्लूइड AMOLED कवर स्क्रीन है। यह Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर चलता है।

OnePlus Open में 48-मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी फ्रंट कैमरा है। फोल्डेबल में 4,800mAh की बैटरी है जो 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
डिस्प्ले7.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2,440x2,268 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »