OnePlus Nord को मिला OxygenOS 10.5.9 अपडेट, जुड़े गेमिंग फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड को इसमें नए गेम स्पेस फीचर्स और Fnatic मोड के सुविधाजनक स्विच के लिए नए गेमिंग टूल्स बॉक्स जैसे ऑप्टिमाइज़ेशन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा इस अपडेट के जरिए ब्लूटूथ कनेक्शन और नेटवर्क स्टेबिल्टी में सुधार किया गया है।

OnePlus Nord को मिला OxygenOS 10.5.9 अपडेट, जुड़े गेमिंग फीचर्स

OnePlus Nord को अपडेट में मिला क्विक रिप्लाई फीचर

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord का भारतीय वर्ज़न 10.5.9.AC01DA है
  • अपडेट में नेटवर्क व ब्लूटूथ स्टेबिल्टी में सुधार किया गया है
  • अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है लेटेस्ट अपडेट
विज्ञापन
OnePlus Nord स्मार्टफोन को भारत और ग्लोबल मार्टेक में OxygenOS 10.5.9 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट का साथ अक्टूबर सिक्योरिटी पैच भी लैस है। वनप्लस नॉर्ड को इसमें नए गेम स्पेस फीचर्स और Fnatic मोड के सुविधाजनक स्विच के लिए नए गेमिंग टूल्स बॉक्स जैसे ऑप्टिमाइज़ेशन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा इस अपडेट के जरिए ब्लूटूथ कनेक्शन और नेटवर्क स्टेबिल्टी में सुधार किया गया है। नॉर्ड के लिए यह ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है। अपडेट रोलआउट की जानकारी वनप्ल फोरम के जरिए सार्वजनिक की गई है।
 

OnePlus Nord OxygenOS 10.5.9 update

अपडेट के चेंजलॉग को आधिकारिक फोरम पोस्ट पर साझा किया गया है, जिसके अनुसार OnePlus Nord का भारतीय अपडेट वर्ज़न 10.5.9.AC01DA के साथ आया है। ब्लूटूथ कनेक्शन व नेटवर्क स्टेबिल्टी में छोटे-मोटे बदलावों व सुधारों के साथ इस अपडेट के जरिए स्मार्टफोन में समान्य बग को भी फिक्स किया गया है और सिस्टम स्टेबिल्टी में सुधार किया गया है। यूरोप में फोन को v10.5.9.AC01BA प्राप्त हुआ है, जबकि ग्लोबली फोन को v10.5.9.AC01AA प्राप्त हुआ है।

जैसे कि हमने बताया अपडेट क जरिए वनप्लस गेम स्पेस को कुछ नए फीचर्स प्राप्त हुए हैं। गेम स्पेस और कुछ नही बल्कि वनप्लस फोन में एंड्रॉयड गेम्स के लिए एक कस्टम लॉन्चर है। इसमें Gaming Mode और Fnatic Mode मौजूद है, जो कि ओवरऑल गेमिंग एक्सपीरियंस में सुधार लाते हैं। इस अपडेट के जरिए Fnatic मोड में सुविधाजनक स्विच के लिए गेमिंग टूल्स बॉक्स को भी शामिल किया गया है। इससे वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स को तीन तरह के नोटिफिकेशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, वो हैं  text-only, heads up, और तीसरा विकल्प होगा block them।

इसके अलावा इसमें नया क्विक रिप्लाई फीचर भी जोड़ा गया है, लेकिन यह केवल व्हाट्सऐप और INS के लिए है। कंपनी का कहना है कि वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स गेमिंग मोड में स्क्रीन के ऊपरी दाये या बायें हिस्से में नीचे स्वाइप करके इसे इनेबल कर सकते हैं। वनप्लस ने इसमें Mis-Touch prevention फीचर भी जोड़ा है। इसके अलावा इसमें आखिरकार अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त हुआ है।

गौरतलब है कि अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, ऐसे में सभी यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि, जैसे की चीनी टेक कंपनी यह सुनिश्चित कर लेगी कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नही हैं, इसे तब तुरंत सभी यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा। यदि आपको अपडेट की नोटिफिकेशन अब-तक प्राप्त नहीं हुई है, तो आप सेटिंग्स व सिस्टम अपडेट में जाकर मैनुअली इसकी जांच कर सकते हैं।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord update, OxygenOS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »