OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 हो सकते हैं 26 अक्टूबर को लॉन्च

नामी टिप्सटर स्टीव हेमरस्टोफर उर्फ OnLeaks ने जानकारी साझा की है कि OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन 26 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।

OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 हो सकते हैं 26 अक्टूबर को लॉन्च
ख़ास बातें
  • वनप्लस नॉर्ड एन100 के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध
  • वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी की कीमत लगभग 400 डॉलर होने की उम्मीद
  • OnePlus Nord N10 5G में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
OnePlus Nord N10 5G और OnePlus N100 के अब 26 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। नई जानकारी ने फोन के अक्टूबर के अंत में लॉन्च होने का सुझाव दिया है, कुछ ऐसा जो पहले भी बताया गया था। इसका मतलब है कि अफवाहों में रहे दोनों फोन OnePlus 8T के तुरंत बाद लॉन्च होंगे, जो 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 को हाल ही में वनप्लस की वेबसाइट पर देखा गया था, जिसमें कहा गया था कि कंपनी सक्रिय रूप से दो फोन पर काम कर रही है।

नामी टिप्सटर स्टीव हेमरस्टोफर उर्फ OnLeaks ने जानकारी साझा की है कि OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन 26 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार 5.30 बजे आयोजित होगा। प्रतीत होता है कि ये दोनों फोन वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ का हिस्सा हैं, जो कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ था। उम्मीद है कि इस सीरीज़ में कंपनी आने वाले समय में फ्लैगशिप या प्रीमियम स्मार्टफोन के बजाय किफायती फोन जोड़ना जारी रखेगी।


फिलहाल, वनप्लस नॉर्ड एन100 के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, लेकिन पिछले दिनों वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी लीक हो गया था। फोन की कीमत लगभग 400 डॉलर (लगभग 29,500 रुपये) होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.49-इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 6 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट होने की उम्मीद है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी हो सकती है। OnePlus Nord N10 5G में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर और दो 2-मेगापिक्सल के शूटर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

OnePlus Nord N100 को OnePlus Nord N10 5G के साथ कंपनी की वेबसाइट पर डिटेल में देखा गया था, जो इनके आगमन का संकेत देता है, लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि कंपनी कौन सा फोन लाएगी। फोन को अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च करने की सूचना है। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि वे भारतीय बाज़ार में लॉन्च होंगे या नहीं। संभव हो सकता है कि ये फोन शुरू में अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च किए जाए, और बाद में भारतीय बाजार में पेश हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus Nord N10 5G, OnePlus Nord N100
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »