OnePlus Nord N100 की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने

लीक के मुताबिक, OnePlus Nord N100 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (लगभग 17,400 रुपये) होगी। यह कीमत यूरोपियन मार्केट की है।

OnePlus Nord N100 की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने

OnePlus Nord N100 फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिल सकती है

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N100 में मौजूद हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • वनप्लस नॉर्ड एन100 यूरोप में हो सकता है लॉन्च
  • वनप्लस नॉर्ड एन100 की सेल 10 नवंबर से हो सकती है शुरू
विज्ञापन
OnePlus Nord N100 की कीमत और रिलीज़ तारीख की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। नया वनप्लस स्मार्टफोन OnePlus Nord N10 5G के साथ सोमवार को कंपनी के सबसे किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन ट्रिपल रियर कैमरा ऐर 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा, यह फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-बॉक्स पर काम करेगा। वनप्लस नॉर्ड एन100 और वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी दोनों ही फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद हो सकता है।

टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने 91Mobiles कॉलेब्रेशन के साथ OnePlus Nord N100 की कीमत और लॉन्च तारीख का खुलासा किया है।
 

OnePlus Nord N100 price, release date (expected)

लीक के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड एन100 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (लगभग 17,400 रुपये) होगी। यह कीमत यूरोपियन मार्केट की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन सोमवार यानी आज लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इन संबंध में OnePlus ने फिलहाल किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

खबरें, तो यह भी है कि वनप्लस नॉर्ड एन100 की सेल 10 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी।

आपको बता दें, रविवार को वनप्लस ने वनप्लस नॉर्ड एन100 के साथ वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी की मौजूदगी की ओर इशारा कर दिया है। कंपनी ने अपने ग्लोबल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साजा किया है। हालांकि इस ट्वीट में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इससे नए फोन की उपलब्धता कंफर्म हो गई है।
 
 

OnePlus Nord N100 specifications (expected)

कीमत और लॉन्च तारीख के अलावा, टिप्सटर ने वनप्लस नॉर्ड एन100 के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है। इसके अलावा पिछले हफ्ते भी इस फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आए थे। जिसके मुताबिक फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर मौजूद होंगे। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित  OxygenOS पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद होगा, जो कि साल अक्टूबर 2018 में लॉन्च हुए OnePlus 6T लाइनअप से गायब है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »