OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक

वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन में 6.49 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक

दोनों ही फोन लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N10 5G स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है
  • OnePlus Nord N100 फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • यह दोनों ही फोन 26 अक्टूबर को लॉन्च किए जा सकते हैं
विज्ञापन
OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी आधिकारिक लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। यह दोनों ही नए वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ के फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आ सकते हैं। लीक स्पेसिफिकेशन से यह भी संकेत मिले हैं कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जबकि वनप्लस नॉर्ड एन100 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। OnePlus ने फिलहाल वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 के लॉन्च से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह दोनों ही फोन 26 अक्टूबर को लॉन्च किए जा सकते हैं।

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer alias OnLeaks ने हाल ही में जानकारी दी कि थी OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन 26 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, अब इसी टिप्सटर ने इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। संभवाना है कि यह दोनों ही नए वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन जुलाई महीने में भारत में लॉन्च हुए मूल OnePlus Nord की वैल्यू-फॉर-मनी यूएसपी को बरकरार रखेंगे।
 

OnePlus Nord N10 5G specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टिप्सटर का दावा है कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन में 6.49 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए होंगे।

टिप्सटर के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक दिया जाएगा।

लीक में सामने आए ज्यादातर वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी के स्पेसिफिकेशन पिछली लीक जैसे ही थे। इस फोन का कोडनेम Billie हो सकता है।
 

OnePlus Nord N100 specifications (expected)

Steve Hemmerstoffer ने वनप्लस नॉर्ड एन100 के कथित स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है, जिसके मुताबिक फोन में 6.52 इंच एचडी+ एलसीडी पैनल और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, 4जी कनेक्टिविटी के साथ डुअल-सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में भी 3.5mm हेडफोन जैक होगा।

फिलहाल, वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और नॉर्ड एन100 के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। न ही कंपनी ने बताया है कि वह नॉर्ड सीरीज़ में अन्य स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह दोनों ही स्मार्टफोन पिछले महीने कथित रूप से वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »