OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5k रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 23:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी होगी
  • OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7 इंच LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है

इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के दो स्मार्टफोन्स को भारत में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

देश में इन स्मार्टफोन्स को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 6 की बिक्री 8 मई और OnePlus Nord CE 6 Lite की 12 मई से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। OnePlus Nord CE 6 को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black और OnePlus Nord CE 6 Lite को Vivid Mint और Hyper Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5k रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें एक अलग Touch Reflex चिप होगा, जिससे डुअल-चिप आर्किटेक्चर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इससे इस स्मार्टफोन का रिस्पॉन्स और परफॉर्मेंस बेहतर होगा। OnePlus Nord CE 6 में कुछ गेम्स के लिए 144 fps के साथ 3,200 Hz का टच सैंपलिंग रेट होगा। OnePlus Nord CE 6 में 6-एक्सिस गेमिंग गायरोस्कोप दिया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,000 स्क्वेयर mm से अधिक की हीट डिसिपेशन एरिया के साथ बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 2.5 दिनों से अधिक तक चल सकेगी। 

OnePlus Nord CE 6 Lite को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,068 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,953 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है  इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  3. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  4. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  5. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  6. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  7. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  8. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  9. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  10. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.