अब ब्लूटूथ SIG पर स्‍पॉट हुआ OnePlus Nord CE 2 Lite स्‍मार्टफोन, Nord Buds के फीचर्स लीक!

सर्टिफिकेशन इशारा करते हैं कि फोन में 4,500mAh की बैटरी होगी, जिसे 33W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

अब ब्लूटूथ SIG पर स्‍पॉट हुआ OnePlus Nord CE 2 Lite स्‍मार्टफोन, Nord Buds के फीचर्स लीक!

Photo Credit: Unsplash/Mayer tawfik

फोन में 64 मेगापिक्सल के सेंसर वाला मेन कैमरा हो सकता है साथ ही 5G और डुअल-बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा।

ख़ास बातें
  • फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से भी सर्टिफिकेशन मिला है
  • यह फोन जल्द ही भारत और आसपास के मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है
  • फोन के स्‍पेक्‍स सामने आए हैं, हालांकि कंपनी ने कन्‍फर्म नहीं किए हैं
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 Lite को ब्लूटूथ SIG पर स्‍पॉट किया गया है। यह स्‍मार्टफोन जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च हो सकता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर इसे रिपोर्ट किए जाने के अलावा टेलिकम्‍युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA), यूएस फेडरल कम्‍युनिकेशन कमिशन (FCC) कैमराfv5, यूएल (डेमको) और TUV रीनलैंड सर्टिफ‍िकेशन पर पहले की गई लिस्टिंग बताती है कि फोन को जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। इस बीच एक टिप्सटर ने OnePlus Nord Buds के कथित स्पेसिफिकेशन और इमेज भी शेयर की हैं। 
 

OnePlus Nord CE 2 Lite के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग में मॉडल नंबर GN2200 के साथ एक वनप्लस स्मार्टफोन दिखाया गया है। यह अनुमान लगाता है कि यह स्‍मार्टफोन ब्लूटूथ v5.1 के साथ आएगा। लिस्टिंग से फोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले गीकबेंच की लिस्टिंग ने संकेत दिया था कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ या स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसमें 6GB RAM का सपोर्ट होगा। 

इससे पहले आईं रिपोर्टों में सुझाव दिया गया था कि OnePlus Nord CE 2 Lite को TDRA, BIS, FCC, Camerafv5, UL (Demko) और TUV रीनलैंड से सर्टिफिकेशन मिला है। ये सर्टिफिकेशन इशारा करते हैं कि फोन में 4,500mAh की बैटरी होगी, जिसे 33W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 64 मेगापिक्सल के सेंसर वाला मेन कैमरा हो सकता है साथ ही 5G और डुअल-बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा। इंडिया में यह स्‍मार्टफोन 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि इस स्‍मार्टफोन को कथित तौर पर टेलीकम्युनिकेशन एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरटी (TDRA) और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से सर्टिफिकेशन मिला है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत और आसपास के मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
 

OnePlus Nord Buds की तस्‍वीरें और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इस बीच, टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OnePlus Nord Buds के बारे में जानकारी शेयर की है। इस बड्स को लेकर काफी अफवाहें हैं। मुकुल का दावा है कि OnePlus Nord Buds में 480mAh की बैटरी कैपिसिटी होगी। इसके प्रत्‍येक बड में 41mAh की बैटरी कैपिसिटी होगी। टिपस्टर ने गोली के आकार वाले केस का अनुमान लगाते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »