OnePlus Nord के सबसे सस्ते वेरिएंट की सेल 21 सितंबर से

अब तक, OnePlus Nord दो रंगों, ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स में उपलब्ध था, लेकिन कंपनी को अक्टूबर में एक नया ग्रे ऐश रंग विकल्प लॉन्च करने की उम्मीद है।

OnePlus Nord के सबसे सस्ते वेरिएंट की सेल 21 सितंबर से

OnePlus Nord की भारत में कीमत 24,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord के बेस मॉडल में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है
  • बेस वेरिएंट की भारत में कीमत 24,999 रुपये है
  • 21 सितंबर से होगा सेल के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
OnePlus Nord का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आखिरकार 21 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस नॉर्ड के इस बेस वेरिएंट की यह पहली सेल होगी। अभी तक कंपनी केवल दो ही वेरिएंट को बेच रही थी, लेकिन अब आखिरकार इसके बेस मॉडल की सेल 21 सितंबर से शुर हो जाएगी। OnePlus Nord के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वनप्लस नॉर्ड के अन्य दो वेरिएंट, जो पहले से सेल के लिए उपलब्ध हैं, उनमें 8 जीबी / 128 जीबी और 12 जीबी / 256 जीबी वेरिएंट शामिल हैं। नए बेस मॉडल की बिक्री केवल Amazon पर होगी।

OnePlus Nord (रिव्यू) की घोषणा इस साल जुलाई में हुई थी, लेकिन फोन का बेस मॉडल, जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, अभी तक बिक्री के लिए पेश नहीं किया गया था। इस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी ने लॉन्च के समय केवल इतना बताया था कि बेस मॉडल सितंबर में उपलब्ध कराया जाएगा। बिक्री की तारीख अब अमेज़न पर वनप्लस नॉर्ड के आधिकारिक लैंडिंग पेज पर भी अपडेट की जा चुकी है।

अब तक, केवल 8 जीबी / 128 जीबी वेरिएंट (27,999 रुपये) और 12 जीबी / 256 जीबी वेरिएंट (29,999 रुपये) अमेज़न के साथ-साथ वनप्लस ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत ऑफलाइन चैनलों के जरिए से बेचा जा रहा था। हालांकि जैसा कि हमने बताया बेस वेरिएंट केवल Amazon पर ही बेचा जाएगा।

अब तक, OnePlus Nord दो रंगों, ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स में उपलब्ध था, लेकिन कंपनी को अक्टूबर में एक नया ग्रे ऐश रंग विकल्प लॉन्च करने की उम्मीद है।

याद दिलाते चलें कि पिछले कुछ समय से OnePlus 8T सीरीज़ भी अफवाहों में बनी हुई है। सीरीज़ में पहले केवल एक ही फोन शामिल होने की बात कही गई थी, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि OnePlus 8T के साथ OnePlus 8T Pro भी लॉन्च हो सकता है। इतना ही नहीं, OnePlus Nord सीरीज़ के दो किफायती फोन भी लीक में देखे गए हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »