6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM के साथ OnePlus Nord 3 देगा दस्तक, जानें क्या कुछ है खास

OnePlus कथित तौर पर भारत में OnePlus Nord 3 की टेस्टिंग कर रही है। इस बीच एक लोकप्रिय टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि आगामी फोन Nord 2 के अपग्रेड के तौर पर आ रहा है।

6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM के साथ OnePlus Nord 3 देगा दस्तक, जानें क्या कुछ है खास

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 3 बाजार में OnePlus Nord 2 के सक्सेसर के तौर पर आएगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर भारत में OnePlus Nord 3 की टेस्टिंग कर रही है।
  • Nord 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर भारत में OnePlus Nord 3 की टेस्टिंग कर रही है। इस बीच एक लोकप्रिय टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि आगामी फोन Nord 2 के अपग्रेड के तौर पर आ रहा है। Nord 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 SoC के साथ आ सकता है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। यहां हम आपको वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर डेबायन रॉय द्वारा लीक डिटेल्स के मुताबिक, OnePlus Nord 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। रॉय का दावा है कि इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा OnePlus Nord 3 में MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 SoC पर बेस्ड हो सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा हो सकता है। वहीं OnePlus Nord 3 के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात की जाए तो इस कथित स्मार्टफोन में 4,500mAh या 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

पिछली रिपोर्ट्स ने सुझाव दिया है कि इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन के फ्लैट साइड फ्रेम में वनप्लस के अलर्ट स्लाइडर मिल सकता है। स्मार्टफोन में हैप्टिक फीडबैक और वाइब्रेशन के लिए एक्स-एक्सिस मोटर है। सेफ्टी के लिए इस फोन में एक अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »