• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 19,950 रुपये सस्ते में मिल रहा OnePlus 11 5G, वैलेंटाइन डे के मौके पर Amazon पर सबसे तगड़ा ऑफर

19,950 रुपये सस्ते में मिल रहा OnePlus 11 5G, वैलेंटाइन डे के मौके पर Amazon पर सबसे तगड़ा ऑफर

OnePlus ने हाल ही में OnePlus 11 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर वनप्लस का यह फोन डिस्काउंट पर मिल रहा है।

19,950 रुपये सस्ते में मिल रहा OnePlus 11 5G, वैलेंटाइन डे के मौके पर Amazon पर सबसे तगड़ा ऑफर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • वैलेंटाइन डे के मौके पर अमेजन पर OnePlus 11 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की Quad HD+ LTPO 3.0 AMOLED स्क्रीन दी गई है।
  • OnePlus 11 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus ने हाल ही में OnePlus 11 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने करीबी मित्र या लाइफ पार्टनर के लिए कोई नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट Amazon पर OnePlus 11 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको वनप्लस 11 5जी पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus 11 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो ई-कॉमर्स साइट Amazon पर OnePlus 11 5G के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है। यह फोन 7 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया गया था।
 

OnePlus 11 5G पर एक्सचेंज ऑफर


ईएमआई की बात करें तो यह फोन 2,723 रुपये की शुरुआती EMI में आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 18,950 रुपये तक बचत हो सकती है।
 

OnePlus 11 5G पर बैंक ऑफर


बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के बाद यह फोन 19,950 रुपये तक सस्ता होकर मिल सकता है।
 

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की Quad HD+ LTPO 3.0 AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस है। OnePlus 11 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस रिकगनाइजेशन सपोर्ट और बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन मिलता है। बैटरी के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन की बैटरी सिर्फ 25 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। OnePlus 11 5G के फ्रंट में 2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी 2.0 टाइप सी पोर्ट है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »