OnePlus Nord 3 फोन 16GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा! फुल स्पेसिफिकेशन्स लीक

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होगा।

OnePlus Nord 3 फोन 16GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा! फुल स्पेसिफिकेशन्स लीक

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन मिड जून और जुलाई के बीच लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 के सभी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन को लीक किया गया है
  • 4nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होने का दावा
  • 8GB/16GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में आ सकता है फोन
विज्ञापन
OnePlus Nord 3 कथित तौर पर जल्द लॉन्च होने वाला है। यूं तो इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कंपनी शांत रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार आने वाले लीक्स ने डिवाइस के कई एलिमेंट्स का खुलासा किया है। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus Nord 3 के सभी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन के लीक होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ आएगा, जो 4nm प्रोसेस पर बना होगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 6.72-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।

Mysmartprice ने OnLeaks के साथ मिलकर OnePlus Nord 3 के सभी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन को लीक किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन मिड जून और जुलाई के बीच लॉन्च होगा। इस रिपोर्ट में स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स को भी बताया गया है, जिसके अनुसार, OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होगा।

रिपोर्ट आगे बताती है कि OnePlus Nord 3 में 6.72-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। स्मार्टफोन 8GB/16GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के विभिन्न कॉन्फिगरेशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसमें कथित तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस होगा। सेटअप में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर होने की बात भी कही गई है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर शामिल होने का दावा भी किया गया है।

OnePlus Nord 3 में 5,000mAh की बैटरी होने की बात भी कही गई है, जो 80W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इतना ही नहीं, इसमें वनप्लस का सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर भी होने का दावा किया गया है।

नया लीक उन कुछ पिछले लीक्स से बिल्कुल अलग दावों के साथ आता है, जिनमें दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 SoC के साथ आता सकता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »