OnePlus Nord 2 5G फोन एन्हैंस्ड MediaTek Dimensity 1200-AI प्रोसेसर से होगा लैस

OnePlus ने अपनी प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी ने OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200-AI प्रोसेसर को लाने के लिए मीडियाटेक के साथ साझेदारी की है।

OnePlus Nord 2 5G फोन एन्हैंस्ड MediaTek Dimensity 1200-AI प्रोसेसर से होगा लैस

OnePlus Nord 2 5G की लॉन्च तारीख फिलहाल साफ नहीं है

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 5G फोन 24 जुलाई को हो सकता है लॉन्च
  • वनप्लस नॉर्ड 2 5जी फोन AI एन्हैंस्मेंट के साथ दे सकता है दस्तक
  • वनप्लस नॉर्ड 2 5जी मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा
विज्ञापन
OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन मीडियाटेकक डायमेंसिटी 1200-एआई प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने प्रेस रिलीज़ में की है। यह फोन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन अब ज्यादातर जानकारियों को आधिकारिक रूप से पेश किया जा रहा है। वनप्लस नॉर्ड 2 जैसे कि नाम से ही समझ आता है कि यह फोन OnePlus Nord का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पुरानी लीक्स की मानें तो यह फोन 24 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus ने अपनी प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी ने OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200-AI प्रोसेसर को लाने के लिए मीडियाटेक के साथ साझेदारी की है। यह न केवल प्रोसेसर बल्कि फोन के नाम की भी पुष्टि करता है। वनप्लस का कहना है कि वह मीडियाटेक के साथ मिलकर डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के AI आधिकारिक फीचर्स को एन्हैंस्ड करने पर काम करेंगे। इसके साथ वनप्लस नॉर्ड 2 5जी मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन बनेगा।

वनप्लस नॉर्ड 2 5जी कई एआई-आधारित फीचर्स से लैस होगा। AI Photo Enhancement फीचर 22 अलग-अलग सिनैरियो को याद रखने में सक्षम है और यह ऑटोमैटिकली कलर टोन को एडजस्ट करता है ताकि फोटो अधिकतम ऑप्टिमाइज़ और क्वालिटी वाली हो। वीडियो के लिए यह रियल टाइम में live HDR effects का इस्तेमाल करता है। एआई कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी, एआई रिजॉल्यूशन बूस्ट और स्मार्ट एम्बिएंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी एक साथ मिलकर अधिक डायनमिक डिस्प्ले प्रदान करते हैं। गेमिंग के लिए इसमें हाई-रिफ्रेश रेट गेम्स, लो लैटेंसी, इम्प्रूव्ड हीट मैनेजमेंट और पावर कंसम्पशन आदि का सपोर्ट मौजूद है।

MediaTek's Wireless Communications Business Unit के कॉर्पोरेट वीपी और जीएम JC Hsu ने कहा, "Dimensity 1200-AI मीडियाटेक के डायमेंसिटी ओपन रिसोर्स आर्किटेक्चर इनिशिएटिव का पहला उदाहरण है, जो वनप्लस यूजर्स को एक कस्टमाइज़ एक्सपीरियंस देने के लिए पावरफुल डायमेंसिटी 1200 5जी चिपसेट को ऑप्टिमाइज़ करता है।"

आपको बता दें, पिछले महीने वनप्लस नॉर्ड 2 के कथित रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे, रेंडर्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया था, जिसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद था। फिलहाल, वनप्लस मॉर्ड 2 5जी की आधिकारिक रिलीज़ तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने हाल ही में ट्विटर पर फोन के जल्द लॉन्च होने को टीज़ किया था। पुरानी लीक्स की मानें ततो फोन 24 जुलाई को लॉन्च हो सकता है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • कमियां
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »