• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10 हजार से भी सस्ता मिल रहा OnePlus स्मार्टफोन, बार बार नहीं मिलेगी ऐसी डील!

10 हजार से भी सस्ता मिल रहा OnePlus स्मार्टफोन, बार-बार नहीं मिलेगी ऐसी डील!

OnePlus N20 SE का 4GB RAM/128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 10,340 रुपये में लिस्ट है।

10 हजार से भी सस्ता मिल रहा OnePlus स्मार्टफोन, बार-बार नहीं मिलेगी ऐसी डील!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord N20 SE में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • OnePlus Nord N20 SE में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट पर आज से Flipkart Big Shopping Utsav सेल शुरू हो गई है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है और आप OnePlus का नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेल में स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती हो रही है। सेल के दौरान कटौती के अलावा बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत की जा सकती है। आइए OnePlus N20 SE पर मिलने वाली डील के साथ-साथ कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Flipkart Big Shopping Utsav: Cheapest OnePlus Smartphones

 

OnePlus N20 SE Price


OnePlus N20 SE का 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 10,340 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 10% (अधिकतम 1,250 रुपये) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,306 रुपये हो जाएगी।

OnePlus N20 SE Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Mediatek प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है।  इस स्मार्टफोन में ड्यूल स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus Nord N20 SE में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVooc चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »