OnePlus की JioMart Digital के साथ पार्टनरशिप, रिटेलर्स ने दी थी बैन लगाने की चेतावनी

कुछ सप्ताह पहले कई रिटेल चेन्स ने कम प्रॉफिट मार्जिन और क्लेम की प्रोसेसिंग में देरी जैसी समस्याओं के कारण OnePlus के प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद करने की चेतावनी दी थी

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2024 21:02 IST
ख़ास बातें
  • इससे देश में OnePlus को रिटेल में मौजूदगी बढ़ाने में आसानी होगी
  • कंपनी के डिवाइसेज JioMart स्टोर के जरिए ऑनलाइन भी खरीदे जा सकेंगे
  • OnePlus ने कहा था कि वह रिटेलर्स की समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Reliance की JioMart Digital के पास 63,000 से अधिक रिटेल स्टोर्स का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की JioMart Digital के साथ पार्टनरशिप करने की घोषणा की है। इससे देश में OnePlus को रिटेल में मौजूदगी बढ़ाने में आसानी होगी। इस पार्टनरशिप के तहत, देश के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों में OnePlus के प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। 

कुछ सप्ताह पहले कई रिटेल चेन्स ने कम प्रॉफिट मार्जिन और क्लेम की प्रोसेसिंग में देरी जैसी समस्याओं के कारण OnePlus के प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद करने की चेतावनी दी थी। JioMart Digital के पास 63,000 से अधिक रिटेल स्टोर्स का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। इस पार्टनरशिप से OnePlus के स्मार्टफोन्स, वियरेबल्स और अन्य प्रोडक्ट्स की इन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री की जा सकेगी। कंपनी के डिवाइसेज JioMart स्टोर के जरिए ऑनलाइन खरीदारी के लिए भी उपलब्ध होंगे। इस बारे में OnePlus के डायरेक्टर ऑफ सेल्स, Ranjeet Singh ने कहा, "इससे बड़ी संख्या में कस्टमर्स तक कंपनी के प्रोडक्ट्स की पहुंच होगी।" 
Advertisement

हाल ही में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) से जुड़े कई ऑफलाइन रिटेलर्स और साउथ इंडियन ऑर्गनाइज्ड रिटेलर्स एसोसिएशन ने कहा था कि इस महीने की शुरुआत से OnePlus के प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। इन रिटेलर्स ने कंपनी पर कम प्रॉफिट मार्जिन देने और क्लेम की प्रोसेसिंग में देरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कंपनी ने कहा था कि वह रिटेलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। 

पिछले महीने कंपनी ने Nord CE 3 का प्राइस दोबारा घटाया था। पिछले वर्ष जून में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के प्राइस में नवंबर में भी कटौती की गई थी। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने Nord CE 4 को पेश किया था। OnePlus Nord CE 3 के 8 GB + 128 GB वेरिएंट को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस नवंबर में घटकर 24,999 हो गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 782G SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.