OnePlus Nord CE4 5G खरीदें 4 हजार रुपये सस्ता, Amazon पर आई शानदार डील

OnePlus का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE4 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G खरीदें 4 हजार रुपये सस्ता, Amazon पर आई शानदार डील

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE4 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE4 5G में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
अगर आप OnePlus का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE4 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त अमेजन पर OnePlus Nord CE4 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर मिलने वाले ऑफर में कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। आइए OnePlus Nord CE4 5G पर मिलने वाली से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord CE4 5G Price


OnePlus Nord CE4 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल अप्रैल 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 17,400 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus Nord CE4 5G Specifications


OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। इस फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी है।

कैमरा सेटअप के लिए Nord CE 4 के रियर में OIS सपोर्ट का साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.3 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 186 ग्राम है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • कमियां
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »