• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15 आ रहा है इंडिया, 7300mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट जैसे स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

OnePlus 15 आ रहा है इंडिया, 7300mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट जैसे स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

OnePlus के मुताबिक, ये फोन आठ नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड टेक्नोलॉजीज के साथ आएगा जो गेमिंग और ओवरऑल एफिशिएंसी को बेहतर बनाएंगी।

OnePlus 15 आ रहा है इंडिया, 7300mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट जैसे स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 का इंडियन वर्जन Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा
  • फोन Absolute Black, Misty Purple और Sand Dune कलरवे में लॉन्च होगा
  • इसका नया G2 गेमिंग नेटवर्क चिप Wi-Fi और सेलुलर कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा
विज्ञापन

OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने जा रहा है और उससे पहले कंपनी ने भारत में भी इसके लिए एक माइक्रोसाइट जारी कर दी है। इसका मतलब साफ है कि फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में भी एंट्री करेगा। कंपनी के मुताबिक, OnePlus 15 की कुछ मुख्य खासियतों में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC और बड़ी 7,300mAh बैटरी शामिल है। इस बार 1.5K BOE Flexible Oriental OLED डिस्प्ले पैनल मिल रहा है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा, यानी गेमर्स के लिए एक अच्छा फीचर।

OnePlus की वेबसाइट पर लाइव हुए माइक्रोसाइट से पता चलता है कि OnePlus 15 का इंडियन वर्जन Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा और इसमें वही प्रोसेसर दिया जाएगा जो इसके चीनी मॉडल में है। OnePlus ने ये भी बताया है कि 29 अक्टूबर को “कुछ खास” अनाउंस किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि उस दिन भारत में फोन लॉन्च होगा या सिर्फ लॉन्च डेट रिवील की जाएगी, इसलिए फिलहाल यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

कंपनी ने हाल ही में Weibo पोस्ट के जरिए OnePlus 15 के कुछ मुख्य फीचर्स भी शेयर किए थें। OnePlus के मुताबिक, ये फोन आठ नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड टेक्नोलॉजीज के साथ आएगा जो गेमिंग और ओवरऑल एफिशिएंसी को बेहतर बनाएंगी। इसमें नया G2 गेमिंग नेटवर्क चिप दिया गया है जो Wi-Fi और सेलुलर कनेक्टिविटी को बेहतर करता है, खासकर तब जब सिग्नल कमजोर हों।

OnePlus 15 में Android का पहला Touch Display Sync फीचर दिया गया है जिससे टच रिस्पॉन्स और स्मूद हो जाएगा। साथ ही कंपनी का कहना है कि इसमें नया “Glacier Cooling System” होगा जिसमें एरोजेल इंसुलेशन और अल्ट्रा-थिन वेपर चेंबर का इस्तेमाल किया गया है ताकि गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो। इसके अलावा इसमें “Inter-game Recharge” टेक्नोलॉजी दी गई है जो गेमिंग सेशन के बीच फास्ट चार्जिंग की सुविधा देगी।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो फोन Absolute Black, Misty Purple और Sand Dune कलरवे में लॉन्च होगा। कंपनी ने बताया है कि 7,300mAh की बैटरी को 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »