OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Ace 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: OnePlus

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल है
  • इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में 200 MP का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को गुरुवार को लॉन्च किया गया है। OnePlus Ace 7 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। 

OnePlus Ace 7, OnePlus Ace 7 Pro का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए OnePlus Ace 7 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,399 (लगभग 62,900 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,899 (लगभग 70,100 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,199 (लगभग 74,400 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 5,699 (लगभग 81,500 रुपये) का है। OnePlus Ace 7 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,799 (लगभग 68,600 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 5,299 (लगभग 75,800 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,599 (लगभग 80,100 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,999 (लगभग 85,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 7,299 (लगभग 1,04,400 रुपये) का है। 

OnePlus Ace 7 को Streamer White, Flowing White और Midnight Black कलर्स और OnePlus Ace 7 Pro को Flowing White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री चीन में 3 नवंबर होगी। 

OnePlus Ace 7, OnePlus Ace 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Oppo के नए ColorOS 17 पर चलते हैं। OnePlus Ace 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। OnePlus Ace 7 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OnePlus Ace 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth और GPS के विकल्प हैं। OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में 9,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Glacier Air-Cooling सिस्टम है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »