OnePlus Ace 6 के फुल स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, इसमें मिलेगी 7,800mAh की जंबो बैटरी!

OnePlus Ace 6 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जो फिलहाल Android फ्लैगशिप सेगमेंट का सबसे पावरफुल चिप है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 10:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच साइज का डिस्प्ले दिया जाएगा
  • LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज से होगा लैस
  • 7,800mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है

OnePlus Ace 5 (ऊपर फोटो में) का सक्सेसर होगा OnePlus Ace 6

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आने वाले हफ्ते में चीन में अपना नया OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है और इसके साथ ही कंपनी OnePlus Ace 6 को भी पेश कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले ही एक बड़ा लीक सामने आया है, जिसने फोन के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स उजागर कर दिए हैं। Weibo पर सामने आई इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 6 अपने सेगमेंट में दमदार गेमिंग और पावर यूजर्स को टारगेट करने वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7,800mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने लंबे पोस्ट में OnePlus Ace 6 के सभी स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया। लीक के मुताबिक, OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच साइज का डिस्प्ले दिया जाएगा जो 1.5K+ रिजॉल्यूशन, Dolby Vision और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह LTPS पैनल हो सकता है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतर माना जाता है। इसके अलावा स्क्रीन में Pro XDR Ultra Dynamic Display, HDR Vivid और HDR10+ सर्टिफिकेशन भी देखने को मिल सकता है। बताया गया है कि डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,800 nits तक जा सकती है और इसमें 2160Hz PWM Dimming का फीचर होगा, जो लो-लाइट यूज में आंखों के लिए सेफ माना जाता है।

OnePlus Ace 6 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जो फिलहाल Android फ्लैगशिप सेगमेंट का सबसे पावरफुल चिप है। इसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। लीक में यह भी बताया गया है कि फोन Fengchi Gaming Core 2.0 को सपोर्ट करेगा, यह OnePlus की अपनी गेमिंग टेक्नोलॉजी है, जो Android कर्नेल को ऑप्टिमाइज करके बेहतर गेमप्ले, कम हीट और स्टेबल फ्रेमरेट देती है।

टिप्सटर ने यह दावा भी किया है कि इस फोन में 7,800mAh की बैटरी दी जाएगी जो 2,000 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% कैपेसिटी बनाए रख सकती है। चार्जिंग के लिए 120W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होगा, जिससे फोन मिनटों में चार्ज हो जाएगा। अगर यह सच निकला, तो यह Ace सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल बैटरी सिस्टम होगा।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 6 में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिए जाने की बात कही गई है। फ्रंट कैमरे के डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं। बाकी फीचर्स में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग, डुअल स्पीकर्स, बायोनिक वाइब्रेशन मोटर और इन्फ्रारेड रिमोट सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल होंगे। साथ ही इसमें एक नया कूलिंग सिस्टम भी हो सकता है, जो हाई परफॉर्मेंस यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने का काम करेगा।

Advertisement

OnePlus Ace 6 कथित तौर पर तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा, जिनमें सिल्वर, व्हाइट और ब्लैक होंगे। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का कॉन्फिगरेशन देखने को मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.