• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 5 सीरीज में होगा डॉल्‍बी विजन सपोर्ट, IP65 र‍ेटिंग के साथ 26 दिसंबर को लॉन्‍च

OnePlus Ace 5 सीरीज में होगा डॉल्‍बी विजन सपोर्ट, IP65 र‍ेटिंग के साथ 26 दिसंबर को लॉन्‍च

OnePlus की नई OnePlus Ace 5 स्‍मार्टफोन सीरीज को चीन में 26 दिसंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी दो नए स्‍मार्टफोन्‍स OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लाने वाली है।

OnePlus Ace 5 सीरीज में होगा डॉल्‍बी विजन सपोर्ट, IP65 र‍ेटिंग के साथ 26 दिसंबर को लॉन्‍च

Photo Credit: Weibo

प्रो मॉडल में तीन माइक्रोफोन्‍स मिलने वाले हैं, जो एआई नॉइस-रिडक्‍शन टेक्‍नॉलजी से पैक होंगे।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस ऐस 5 सीरीज 26 दिसंबर को हो रही लॉन्‍च
  • चीन में लॉन्‍च होंगे नए स्‍मार्टफोन
  • OnePlus 13R नाम से ग्‍लोबल मार्केट में आ सकती है डिवाइस
विज्ञापन
OnePlus की नई OnePlus Ace 5 स्‍मार्टफोन सीरीज को चीन में 26 दिसंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी दो नए स्‍मार्टफोन्‍स OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लाने वाली है। ऐसी उम्‍मीद है कि चीन में लॉन्‍च के बाद Ace 5 को भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में OnePlus 13R नाम से लाया जाएगा। आइए फटाफट से जानते हैं उन फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में जो OnePlus Ace 5 सीरीज में मिलने वाले हैं। ये फोन कई सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर भी नजर आए हैं और अलग-अलग कलर वेरिएंट में लॉन्‍च होने के लिए तैयार हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Ace 5 सीरीज में डॉल्‍बी विजन वीडियो प्‍लेबैक का सपोर्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि फोन में मूवीज और वीडियो देखने में मजा आने वाला है। डिस्‍प्‍ले प्रोटेक्‍शन के लिए OnePlus Ace 5 प्रो में डबल-साइडेड क्र‍िस्‍टल शील्‍ड ग्‍लास लगा होगा। दावा है कि इससे फोन गिरने या स्‍क्रैच आने पर बचा रहेगा। फोन में आईपी65 रेटिंग मिलने वाली है जो धूल और पानी के छींटों से होने वाले नुकसान से बचाव करेगी।  

रिपोर्ट के अनुसार, प्रो मॉडल में तीन माइक्रोफोन्‍स मिलने वाले हैं, जो एआई नॉइस-रिडक्‍शन टेक्‍नॉलजी से पैक होंगे। इसका मतलब है कि कॉल और रिकॉर्डिंग के दौरान क्‍लीयर ऑडियो मिलेगा। OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro रन करेंगे लेटेस्‍ट कलरओएस 15 पर। प्रो मॉडल में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर की ताकत होगी। 

खबरें हैं कि OnePlus Ace 5 Pro, गेमिंग के मामले में भी दमदार होगा। इसमें तियांगोंग कूलिंग एलीट सिस्‍टम मिलने वाला है जो प्रोसेसर के तापमान को कम रखने में मदद करेगा। वनप्‍लस ऐस सीरीज के नए मॉडल 8.1mm पतले होने वाले हैं। हालांकि इनका वेट थोड़ा ज्‍यादा करीब 203 ग्राम होगा। 

OnePlus Ace 5 Pro को सबमरीन ब्‍लैक, स्‍टार्री स्‍काई पर्पल और वाइट मून कलर्स में लाया जाएगा। वहीं बेस मॉडल में स्‍पीड ब्‍लैक, ग्रेविटेशनल टाइटेनियम कलर मिलेंगे।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »