OnePlus Ace 2 Pro का खुलासा, 6.74 इंच डिस्प्ले, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ देगा दस्तक, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2023 10:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर OnePlus Ace 2 Pro पर काम कर रही है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus Ace 2 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 दिया जाएगा।

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus Ace 2 Pro पर काम कर रही है। हाल ही में एक नई लीक ने OnePlus Ace 2 Pro से संबंधित जरूरी जानकारी का खुलासा किया है। इसमें फोन की लॉन्च टाइमलाइन के साथ-साथ डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चला है। आइए वनप्लस ऐस 2 प्रो के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Ace 2 Pro में होगी ऐसी डिस्प्ले


Advertisement
जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के हवाले से लेटेस्ट लीक आई है, जिसमें एक चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर जानकारी शेयर की गई है। टिपस्टर ने वनप्लस स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है, जो कि इस साल जुलाई या अगस्त के बीच पेश किया जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि ब्रांड के इस कदम से फोन का मुकाबला Xiaomi Redmi K60 Ultra मॉडल से भी होगा।

कंपनी ने इस साल फरवरी में OnePlus Ace 2 पेश किया था और अब कंपनी OnePlus Ace 2 Pro लेकर आ रही है। इसके अलावा डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया कि Ace 2 Pro में 6.74 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस डिस्प्ले में कर्व्ड ऐजेस और स्लिम बेजेल्स होंगे। इस स्क्रीन की सप्लाई BOE द्वारा की जाएगी। आपको बता दें कि यह डिस्प्ले Oppo Reno 10 Pro+ मॉडल में पेश की गई डिस्प्ले जैसी होगी। इसके अलावा इसमें 1440Hz PWM डिमिंग भी होगी।
Advertisement

पिछली रिपोर्टेस के अनुसार, यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के ओवरक्लॉक्ड वर्जन से लैस होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन के साथ में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant, curved-edge display
  • Impressive gaming performance
  • Good battery life, 100W fast charging
  • Quality telephoto and selfie cameras
  • Bad
  • No wireless charging or IP rating
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.