OnePlus Ace 5 सीरीज को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल हैं। दोनों मॉडल्स 1.5K रिजॉल्यूशन वाले BOE X2 फ्लैट डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनकी पीक ब्राइटनेस 4500 nits बताई गई है। OnePlus Ace 5 के बेस 12GB + 256GB की कीमत 2,299 युआन (करीब 26,800 रुपये) है। वहीं, OnePlus Ace 5 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (करीब 39,700 रुपये) है।
OnePlus Ace 5 (PKG110) और OnePlus Ace 5 Pro (PKG110 लॉन्च से पहले चीन की TENAA सर्टिफिकेशन एजेंसी डेटाबेस पर नजर आए हैं। Ace 5 में 1,264 x 2,780 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
OnePlus Ace 3 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मिल सकता है।
OnePlus Ace 3 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा।