OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Gen 2 और 16GB RAM के साथ देगा दस्तक

OnePlus कथित तौर पर जल्द ही चीन में OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।

OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Gen 2 और 16GB RAM के साथ देगा दस्तक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus चीन में OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।
  • Ace 2 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही चीन में OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर फोन के स्पेसिफिकेशन सामने नजर आए हैं। OnePlus Ace 2 Pro में 1.5K कर्व्ड स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इस साल के शुरू में चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने OnePlus Ace 2 को चीन में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8+ Gen 1 5G SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यहां हम आपको OnePlus Ace 2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा वीबो पर एक पोस्ट के जरिए कथित OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन की जानकारी लीक हुई है। टिपस्टर के अनुसार, अगले Ace-ब्रांडेड स्मार्टफोन में बेजेल्स के साथ 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। टिपस्टर ने यह भी कहा कि फोन में BOE की डिस्प्ले इस्तेमाल की जाएगी।

डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा कथित मॉडल नंबर के साथ OnePlus Ace 2 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस पहले भी लीक किए थे। मॉडल नंबर PHP110 के साथ स्मार्टफोन चीन में डेब्यू करने की संभावना है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1,240 x 2,772 पिक्सल है। इसके अलावा, यह कहा गया है कि डिस्प्ले में सेंट्रल में होल-पंच कटआउट हाउसिंग एक फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेंसर है।

पिछली अफवाहों में आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 SoC होने का सुझाव दिया गया था, वहीं नई लीक में Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा फोन में 16GB RAM और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। फोन को बाद में भारत में OnePlus 11R 5G रिबेज वर्जन के साथ लॉन्च किया गया था। वनप्लस के इस फोन में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 5G SoC दिया गया है। इसके अलावा फोन में 16GB RAM और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »