Genshin Impact गेम की थीम वाला OnePlus Ace 2 लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Ace 2 Genshin Impact Limited Edition का डिजाइन स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही है, लेकिन यह बिल्कुल नए लाल रंग के लेदर टाइप बैक पैनल में आता है।

Genshin Impact गेम की थीम वाला OnePlus Ace 2 लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2 Genshin Impact Limited Edition फिलहाल केवल चीन में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Ace 2 Genshin Impact Limited Edition की चीन में कीमत 3,699 चीनी युआन है
  • यह एकमात्र 18GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है
  • इसमें कस्टम यूआई थीम और साउंड इफेक्ट को जोड़ा गया है
विज्ञापन
OnePlus Ace 2 Genshin Impact Limited Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह मूल Ace 2 के समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस आता है। हालांकि, एक लिमिटेड एडिशन होने के नाते इसमें कुछ बदलाव भी हैं। OnePlus Ace 2 को OnePlus ने इस साल फरवरी में चीन में लॉन्च किया था। नए लिमिटेड एडिशन का डिजाइन मूल स्मार्टफोन के समान है, लेकिन यह नए रेड कलर के लेदर टाइप बैक पैनल के साथ आता है। नया स्पेशल एडिशन Genshin Impact मोबाइल गेम के Xiangling करैक्टर से प्रेरित है।

OnePlus ने Weibo पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Ace 2 Genshin Impact Limited Edition की चीन में कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 44,000 रुपये) है और यह एकमात्र 18GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे केवल लावा रेड (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। एडिशन की प्री-सेल आज से चीन में शुरू हो चुकी है और सेल 24 अप्रैल से शुरू होगी।

OnePlus Ace 2 Genshin Impact Limited Edition का डिजाइन स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही है, लेकिन यह बिल्कुल नए लाल रंग के लेदर टाइप बैक पैनल में आता है। बैक पैनल के बाएं और दाएं दोनों पक्षों में एक डबल-विंग डायमंड लाइन है और इसमें सिलाई जैसा टेक्सचर भी जोड़ा गया है।

यह एक कस्टम गिफ्ट बॉक्स के अंदर आता है, जिसका बेस और हैंडल मेटल से बना है। जेनशिन इम्पैक्ट लिमिटेड एडिशन के बॉक्स में Xiangling Lihua करैक्टर का स्क्रॉल पोस्टर, स्टिकर्स और वीडियो गेम करैक्टर का इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कार्ड मिलता है। इसके अलावा, इसमें कस्टम यूआई थीम और साउंड इफेक्ट को जोड़ा गया है, जिसे ब्रांड और जेनशिन इम्पैक्ट टीम द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें आइकन, वॉलपेपर आदि कंटेंट शामिल हैं। 

स्मार्टफोन 18GB रैम और 512GB स्टोरेज से लैस आता है। इसके अलावा, अन्य स्पेसिफिकेशन्स मूल Ace 2 के समान हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.64-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8+ Gen 1 SoC, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 100W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »