70 हजार के OnePlus 9 Pro में यूजर्स को आ रही है फोन गर्म होने की प्रॉब्लम

यूज़र्स का कहना है कि OnePlus 9 Pro में कैमरा ऐप का इस्तेमाल करते ही उन्हें ओवरहीटिंग वॉर्निंग नज़र आने लगती है। खासतौर पर जब वे अपने वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन के जरिए फोटो या फिर वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं, तभी फोन तेजी से गर्म होने लगता है।

70 हजार के OnePlus 9 Pro में यूजर्स को आ रही है फोन गर्म होने की प्रॉब्लम

OnePlus 9 Pro में मौजूद है 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ को पिछले महीने ही भारत में किया गया है लॉन्च
  • OnePlus 9 Pro के लिए जल्द पेश होगा नया अपडेट
  • ओवरहीटिंग की समस्या कैमरा ऐप के इस्तेमाल में देखी जा रही है
विज्ञापन
OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन को लेकर यूज़र्स लगातार एक तरह की ही शिकायत कर रहे हैं, वो है 'ओवरहीटिंग'। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि कई यूज़र्स ने OnePlus सपोर्ट फोरम व सोशल मीडिया के जरिए शिकायत की है कि उनका वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन कैमरा ऐप के इस्तेमाल के बाद गर्म होने लगता है, जिसके बाद फोन में ओवरहीटिंग की वॉर्निंग भी डिस्प्ले होने लगती है। वनप्लस ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह जल्द ही नए अपडेट के साथ इस समस्या को फिक्स करेंगे।

Android Police की रिपोर्ट के अनुसार, कई OnePlus 9 Pro यूज़र्स लगातार ओवरहीटिंग की समस्या की शिकायत कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि कैमरा ऐप का इस्तेमाल करते ही उन्हें ओवरहीटिंग वॉर्निंग नज़र आने लगती है। खासतौर पर जब वे अपने वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन के जरिए फोटो या फिर वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं, तभी फोन तेजी से गर्म होने लगता है और उन्हें डिस्प्ले के जरिए वॉर्निंग भी दी जाती है। कई यूज़र्स ने OnePlus सपोर्ट पेज पर तो कई ने ट्विटर के जरिए अपनी शिकायत की है।

हालांकि, अब OnePlus ने यूज़र्स की शिकायत को मद्देनज़र रखते हुए नए अपडेट के साथ इस समस्या को फिक्स करने का वादा किया है। यह नया अपडेट कुछ ही हफ्तों में पेश कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि Gadgets 360 ने भी अपने वनप्लस 9 प्रो रिव्यू में ओवरहीटिंग की समस्या का जिक्र किया था। हमने अपने रिव्यू में बताया था कि 15-20 मिनट के इस्तेमाल के बाद फोन के मैटल फ्रेम और ग्लास बैक पर आप हीट महसूस करेंगे। इसके अलावा आउटडोर में सूरज की रोशनी में कैमरा का इस्तेमाल करते हुए आपको ओवरहीटिंग वॉर्निंग भी मिलती है। वहीं, जब तक फोन ठंडा नहीं हो जाता, तब तक आप उसके जरिए तस्वीरें भी नहीं ले सकते।

आपको बता दें, वनप्लस 9 सीरीज़ को भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है, जिसमें OnePlus 9 और OnePlus 9 pro स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों ही फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • कमियां
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9 Pro, OnePlus 9 Pro overheating
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »