OnePlus 8T के डिस्प्ले व रियर कैमरा सेटअप की जानकारी ऑनलाइन लीक

डिज़ाइन के मामले में OnePlus 8 और OnePlus 8T में ज्यादा कुछ अंतर नहीं दिया जाएगा, जिसका खुलासा हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए रेंडर्स से हो गया था।

OnePlus 8T के डिस्प्ले व रियर कैमरा सेटअप की जानकारी ऑनलाइन लीक

OnePlus 8T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम कर सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro की तरह OnePlus 8T में दिया जा सकता है 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • OnePlus 8 स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया था
  • OnePlus 8 की तरह वनप्लस 8टी का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है
विज्ञापन
OnePlus 8T के स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। इससे पहले OnePlus 8 सीरीज़ के लिए आने वाले Android 11 के डेवलपर प्रीव्यू में फोन के कथित रेंडर्स सामने आए थे। अटकले लगाई जा रही हैं कि OnePlus के इन नए स्मार्टफोन का कोडनेम Kebab होगा, जो कि 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसके अलावा, यह भी बताया जा रहा है कि वनप्लस 8टी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वनप्लस ने इस नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है। हालांकि, कंपनी के हालिया रिकॉर्ड को देखें, तो कंपनी साल में लगभग दो फ्लैगशिप सीरीज़ लॉन्च करती है। तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन लाइनअप वनप्लस 8टी हो सकता है।

इस मामले से जुड़े शख्स का हवाला देते हुए Android Central की रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus 8T फोन 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले से लैस हो सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने OnePlus 8 स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया था, लेकिन OnePlus 8 Pro का डिस्प्ले पैनल 120 हर्ट्ज़ से लैस था।

ऑप्टिकल्स की बात करें, तो रिपोर्ट में बताया गया है कि वनप्लस 8टी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का वाइ-एंगल शूटर मौजूद होगा। साथ ही कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस दिया जा सकता है।

48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ वनप्लस 8टी स्मार्टफोन बिल्कुल वनप्लस 8 की तरह ही होगा, जिसमें भी कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया था। हालांकि, एंड्रॉयड सेंट्रल का कहना है कि वनप्लस 8टी फोन नए इमेजिंग सेंसर के साथ आएगा। तो ऐसे में आप नए स्मार्टफोन के साथ नए अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस 8टी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम करेगा। अटकले हैं कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ जुलगबंदी में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

OnePlus 8 के डिज़ाइन की तुलना में वनप्लस कंपनी वनप्लस 8टी में ज्यादा बदलाव लेकर नहीं आएगी, जिसका खुलासा हाल ही में सामने आए रेंडर्स से ही हो गया था। OnePlus 8T Pro की बात करें, तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। दोनों ही वनप्लस स्मार्टफोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

वनप्लस 8टी स्मार्टफोन या तो सितंबर के अंत में लॉन्च किया जा सकता है या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में। यह OnePlus 7T सीरीज़ लॉन्च जैसा ही होगा, जो कि पिछले साल 26 सितंबर को लॉन्च किया गया था।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8T, OnePlus, OnePlus 8T specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  2. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  3. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  5. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  7. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  9. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  10. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »