OnePlus 8 सेल आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर, 2,000 रुपये की छूट पाने का मौका

OnePlus 8 फ्लैश सेल Amazon India और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहकों को एसबीआई बैंक कार्ड या ईएमआई पर स्मार्टफोन खरीदने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

OnePlus 8 सेल आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर, 2,000 रुपये की छूट पाने का मौका

OnePlus 8 की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 की फ्लैश सेल आज Amazon और Oneplus.in पर शुरू होगी
  • दोपहर 12 बजे शुरू होगी फ्लैश सेल, स्टॉक रहने तक चलेगी
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है वनप्लस 8
विज्ञापन
OnePlus 8 स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे अमेज़न और वनप्लस वेबसाइट के जरिए एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस फोन को OnePlus 8 Pro के साथ 29 मई को ओपन सेल के लिए पेश किया जाना था, लेकिन प्रोडक्शन में आ रही कठिनाइयों के कारण इस सेल को स्थगित कर दिया गया। हालांकि कंपनी वनप्लस 8 की फ्लैश सेल को चला रही है। स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते भी लिमिटेड स्टॉक के साथ पेश किया गया था और अब आज OnePlus 8 की आज ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए एक बार फिर फ्लैश सेल की जाएगी। वनप्लस 8 को दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। वनप्लस 8 खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए कई ऑफर्स की पेशकश भी की जाएगी, जिनकी जानकारी स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ हम नीचे दे रहे हैं।
 

OnePlus 8 price in India, sale offers

वनप्लस 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है। OnePlus 8 का 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट ग्लेशियल ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक और इंटरस्टैलर ग्लो रंग विकल्पों में आता है। वहीं, इसका 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट ग्लेशियल ग्रीन और ऑनिक्स ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसका सबसे बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट केवल ग्लेशियल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।


OnePlus 8 सेल अमेज़न इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई बैंक कार्ड या ईएमआई पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। जिन ग्राहकों ने इस फोन को प्री-बुक किया था, उन्हें 1,000 रुपये का अमेज़न पे कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अधिकांश प्रमुख बैंकों के जरिए 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई के विकल्प और जियो की ओर से 6,000 रुपये कीमत के लाभ मिलेंगे।

भारत में OnePlus 8 Pro कब बिक्री के लिए पेश किया जाएगा, इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। वनप्लस ने कहा है कि मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में फिर से दोनों फोन का प्रोडक्शन शुरू हो गया है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इन दोनों फोन की बिक्री की घोषणा जल्द कर सकती है।
 

OnePlus 8 specifications

डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR4X रैम दिए गए हैं।

यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.45 लेंस है।

OnePlus 8 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


OnePlus के इस हैंडसेट में 4,300 एमएएच की बैटरी है। OnePlus 8 स्मार्टफोन Warp Charge 30T को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 160.2x72.9x8.0 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »