OnePlus 8 सीरीज़ की भारत में सेल स्थगित, यह है कारण

एक स्पेशल लिमिटेड सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों पर केवल OnePlus 8 के लिए आयोजित की जाएगी। यह स्पेशल सेल कल शुक्रवार 29 मई को दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी, जिसमें केवल लिमिटेड स्टॉक उपलब्ध होगा।

OnePlus 8 सीरीज़ की भारत में सेल स्थगित, यह है कारण

OnePlus 8 की भारत में कीमत 41,999 से होती है शुरू

ख़ास बातें
  • प्रोडक्शन में रूकावट की वजह से रद्द हुई सेल
  • प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को भी करना होगा इंतज़ार
  • OnePlus 8 के लिए 29 मई को आयोजित की जाएगी एक स्पेशल सेल
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल भारत में रद्द कर दी गई है। इस पर OnePlus का कहना है कि पिछले हफ्ते प्रोडक्शन के काम को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा था, जिसकी वजह से अब इसकी सेल में भी बदलाव किया जा रहा है। बता दें, इन दोनों ही स्मार्टफोन की सेल शुक्रवार यानी 29 मई से Amazon India और OnePlus साइट पर शुरू होनी थी। वनप्लस 8 सीरीज़ की नई सेल अब किस तारीख को आयोजित की जाएगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। वहीं, जिन ग्राहकों ने वनप्लस 8 सीरीज़ को अमेज़न या फिर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया था, वह भी अब इन डिवाइस को तब ही खरीद पाएंगे, जब वे उपलब्ध होंगे।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल शुक्रवार, 29 मई से शुरू नहीं हो रही है और इसको देखते हुए कंपनी अब ऑनलाइन और ऑफलाइन पोर्टल पर केवल वनप्लस 8 के लिए ही एक स्पेशल लिमिटेड सेल आयोजित करेगी। यह स्पेशल सेल कल यानी 29 मई को दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी, जिसमें  केवल लिमिटेड स्टॉक उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी पूरे स्टॉक के साथ होने वाली OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल की घोषणा आने वाले दिनों में करेगी।

सेल को रद्द करने की घोषणा वनप्लस फोरम पोस्ट के जरिए की गई है। आपको बता दें, यह सेल इसलिए रद्द हुई है क्योंकि पिछले हफ्ते ग्रेटर नोएडा के ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 6 कर्मचारी COVID-19 पॉज़िटिव पाए गए थे, इस वजह से प्लांट को अचानक बंद करना पड़ा। खबरों की मानें, तो यह वही फैक्ट्री है, जहां वनप्लस अपने फोन को असेंबल भी किए जाते हैं। इस तरह से स्थगन होना भारत में वनप्लस की सेल की सेल की प्लानिंग को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, फोरम पोस्ट में वनप्लस ने बताया है कि अब प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है, जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों नई सेल की घोषणा की जा सकती है।  

याद दिला दें कि वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुए थे और उसी महीने इन डिवाइस की भारतीय कीमतों का भी खुलासा किया गया था। हालांकि, इनकी उपलब्धता को लेकर थोड़ा सस्पेंस बनाकर रखा गया था। कंपनी ने इन दोनो ही फोन के लिए अमेज़न इंडिया पर प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी थी, जिसमें यूज़र 1000 रुपये देकर इन स्मार्टफोन को एडवांस में बुक कर सकते थे। इसके अलावा वनप्लस ने 18 मई को  OnePlus 8 के लिए एक स्पेशल सेल भी आयोजित की थी और उसके बाद कंपनी ने 29 मई के लिए फुल फ्लैज़्ड सेल की घोषणा की थी।

वनप्लस 8 सीरीज़ की कीमत की बात करें तो, OnePlus 8 तीन रैम और तीन स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध हैं, जो हैं- 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी। वहीं, इनकी कीमत क्रमश: 41,999 रुपये, 44,999 रुपये और 49,999 रुपये है। OnePlus 8 फोन ग्लेसियल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्लो और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसका 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट इन तीनों रंग में मिलेगा। जबकी, फोन का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट ग्लेसियल ग्रीन और ऑनिक्स ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट केवल एक ही कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा वो है ग्लेसियल ग्रीन।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »