OnePlus 8 की अगली सेल 4 जून को, मिलेंगे ये ऑफर्स

OnePlus 8 की बिक्री 4 जून को अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस सेल में भी पिछली सेल की तरह एसबीआई कार्ड और ईएमआई खरीदारी पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

OnePlus 8 की अगली सेल 4 जून को, मिलेंगे ये ऑफर्स

OnePlus 8 की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 की बिक्री अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • SBI कार्ड और EMI खरीदारी पर मिलेगी 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट
  • Snapdragon 865 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है OnePlus 8 स्मार्टफोन
विज्ञापन
OnePlus 8 की अगली सेल अब 4 जून को दोपहर 12 बजे एक बार फिर शुरू होगी। कंपनी OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की सेल शुक्रवार, 29 मई से शुरू करने वाली थी, लेकिन संभवतः कोरोनोवायरस के संक्रमण के कारण प्रोडक्शन में हो रही समस्याओं के चलते दोनों स्मार्टफोन की फुल सेल को स्थगित कर दिया गया है और इसके बजाय कंपनी ने वनप्लस 8 की एक स्पेशल लिमिटेड सेल को आयोजित किया। यह सेल 29 मई को Amazon India पर शुरू की गई थी। अमेज़न ने वनप्लस 8 स्पेशल लिमिटेड सेल में कई ऑफर भी दिए, जिसमें से एक SBI कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये की छूट था।
 

OnePlus 8 price in India, sale time, launch offers

वनप्लस 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है। OnePlus 8 का 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट ग्लेशियल ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक और इंटरस्टैलर ग्लो रंग विकल्पों में आता है। वहीं, इसका 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट ग्लेशियल ग्रीन और ऑनिक्स ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसका सबसे बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट केवल ग्लेशियल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।

OnePlus 8 की बिक्री 4 जून को अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस सेल में भी पिछली सेल की तरह एसबीआई कार्ड और ईएमआई खरीदारी पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा जिन ग्राहकों ने वनप्लस 8 को प्री-बुक किया था और वे इस स्मार्टफोन को पिछली सेल में नहीं खरीद सके, उन्हें 1,000 रुपये का Amazon Pay कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अधिकांश प्रमुख बैंकों के कार्ड के जरिए ग्राहक OnePlus 8 को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई (बिना ब्याज़ की किस्त) पर खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं, Jio की ओर से स्मार्टफोन खरीदने वाले जियो ग्राहकों को 6,000 रुपये कीमत का लाभ भी दिया जाएगा।

भारत में OnePlus 8 Pro कब बिक्री के लिए पेश किया जाएगा, इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। वनप्लस ने कहा है कि मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में फिर से दोनों फोन का प्रोडक्शन शुरू हो गया है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इन दोनों फोन की पूर्ण बिक्री की घोषणा जल्द कर सकती है।

OnePlus 8 specifications

डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR4X रैम दिए गए हैं।

यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.45 लेंस है।

OnePlus 8 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


OnePlus के इस हैंडसेट में 4,300 एमएएच की बैटरी है। OnePlus 8 स्मार्टफोन Warp Charge 30T को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 160.2x72.9x8.0 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »