OnePlus 7 का टीज़र जारी, OnePlus 7 Pro हो सकता है क्वाड एचडी+ डिस्प्ले से लैस

वनप्लस (OnePlus) के सीईओ पीट लाउ ने अपने आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 7 (OnePlus 7) से संबंधित एक टीज़र को जारी किया है।

OnePlus 7 का टीज़र जारी, OnePlus 7 Pro हो सकता है क्वाड एचडी+ डिस्प्ले से लैस

Photo Credit: Twitter/Pete Lau

OnePlus 7 का टीज़र जारी, OnePlus 7 Pro हो सकता है क्वाड एचडी+ डिस्प्ले से लैस

ख़ास बातें
  • OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने ट्विटर पर पोस्ट किया टीज़र
  • टीज़र में मिली कर्व्ड डिस्प्ले की झलक
  • 4,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है OnePlus 7 Pro
विज्ञापन
वनप्लस (OnePlus) के सीईओ पीट लाउ ने अपने आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 7 (OnePlus 7) से संबंधित एक टीज़र को जारी किया है। टीज़र में इस बात का दावा किया गया है कि नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 'फास्ट और स्मूथ' एक्सपीरियंस देगा। वनप्लस 7 के स्पेसिफिकेशन से तो पर्दा नहीं उठाया गया लेकिन टीज़र को एक वीडियो क्लिप के साथ जारी किया गया है। इस वीडियो क्लिप में आगामी OnePlus मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले की झलक देखने को मिली है, यह वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) हो सकता है। केवल इतना ही नहीं, वनप्लस 7 सीरीज़ के अंतर्गत तीन नए मॉडल उतारे जाने का भी संकेत मिल रहा है। इसके अलावा OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को क्वाड एचडी + डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ उतारा जा सकता है।

OnePlus के सीईओ पीट लाउ द्वारा जारी आधिकारिक टीज़र में  'Fast' and 'Smooth' लिखा नज़र आ रहा है। हालांकि, टीज़र से वनप्लस 7 (OnePlus 7) के स्पेसिफिकेशन या डिजाइन के बारे में पता नहीं चला है। वीडियो में लिखा "Fast and Sm...th" टेक्स्ट इस बात का संकेत दे रहा है कि OnePlus तीन नए स्मार्टफोन को उतार सकती है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, और OnePlus 7 Pro 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं।

टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने हाल ही में कथित रूप से OnePlus 7 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। यह फोन क्वाड एचडी + सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है, इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। ज्यादातर पुराने वनप्लस मॉडल फुल एचडी+ डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। पुराने मॉडल की तुलना में यह नया OnePlus हैंडसेट स्मूथ ग्राफिक्स प्रदान करेगा।

टिप्स्टर ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि OnePlus 7 Pro में यूएसबी टाइप-सी वर्जन 3.1 और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो Wrap चार्ज 30 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है। फोन में डुअल स्पीकर्स और वाइड-एंगल और टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने अपने टीज़र में OnePlus 7 के लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी 14 मई को अपने नए OnePlus स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »