अब OnePlus 6T और OnePlus 6 दिखे एक साथ, तस्वीरें भी लीक

OnePlus 6T को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। अब एक टीज़र इमेज सामने आया है कि जिसमें इस हैंडसेट को कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 6 के साथ दिखाया गया है।

अब OnePlus 6T और OnePlus 6 दिखे एक साथ, तस्वीरें भी लीक

OnePlus 6 का अपग्रेड होगा OnePlus 6T

ख़ास बातें
  • OnePlus ने टीज़र इमेज ज़ारी किया है
  • OnePlus 6T की तस्वीरें WinFuture.de ने साझा की हैं
  • Oppo R17 से प्रेरित हो सकता है OnePlus 6T
विज्ञापन
OnePlus 6T लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। इसी वजह से फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए OnePlus कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कंपनी ने नया टीज़र इमेज जारी किया है कि जिसमें वनप्लस 6टी हैंडसेट को कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 6 के साथ दिखाया गया है। टीज़र में हमें दोनों ही स्मार्टफोन की किनारे से झलक मिलती है, लेकिन दोनों के बीच के अंतर का ब्योरा नहीं दिया गया है। हालांकि, ईयरपीस के जगह में किया गया बदलाव साफ है। OnePlus 6 में डिस्प्ले नॉच है और ईयरपीस को मध्य में जगह मिली है। वहीं, टीज़र में OnePlus 6T में ईयरपीस को टॉप एज पर दिखाया गया है। यह एक बार फिर फोन के वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन की ओर इशारा है, Oppo R17 की तरह। इसके अलावा OnePlus 6T की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिसमें फोन ग्लॉसी और मैट फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। लीक हुए रेंडर एक बार फिर वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन की पुष्टि करते हैं।

OnePlus ने टीज़र इमेज ज़ारी किया है जिसमें OnePlus 6T के साथ OnePlus 6 नज़र आ रहा है। टॉप पर दिख रहा वनप्लस 6, फोन के ईयरपीस और नॉच डिज़ाइन को दिखाता है। वहीं, नीचे में मौज़ूद वनप्लस 6टी में ईयरपीस टॉप एज पर नज़र आ रहा है। यह इशारा है कि फोन वाटरड्रॉप नॉच वाला है जिसकी झलक हमें Oppo R17 में मिली थी। इसके अलावा OnePlus के दोनों ही फोन के बायें किनारे एक जैसे लग रहे हैं। यहीं पर डुअल सिम ट्रे और यूनीफाइड वॉल्यूम ट्रैकर के लिए जगह है। अनुमान के आधार पर कहा जा सकता है कि बायें किनारे पर OnePlus 6T में पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर के लिए जगह होगी, वनप्लस 6 की तरह। वनप्लस 6टी और OnePlus 6 की साइज़ व मोटाई दिखने में एक जैसे लग रही है। हालांकि, नए मॉडल में ज़्यादा बड़ा डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।
 
oneplus

इस फोन की तस्वीरें WinFuture.de ने साझा की हैं। ग्राफिक्स से बनी ये तस्वीरें वनप्लस के मैट ब्लैक और ग्लॉसी वेरिएंट की हैं। संभव है कि ये मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट हों। फोटो में वाटरड्रॉप नॉच और बेहद ही पतले बेज़ल की झलक मिलती है। फ्रंट पैनल ओप्पो आर17 जैसा लगता है। नॉच में फ्रंट कैमरे के लिए जगह है, जबकि ईयरपीस टॉप में किनारे पर चला गया है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है, एलईडी फ्लैश मॉड्यूल और वनप्लस की ब्रांडिंग के साथ।

OnePlus 6 का हिस्सा रहने वाले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर को वनप्लस 6टी में जगह नहीं मिली है। ऐसा होना तो था ही, क्योंकि कंपनी पहले ही इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर होने की पुष्टि कर चुकी है। इसके अलावा 3.5 एमएम हेडफोन जैक की छुट्टी किए जाने वाले दावों की पुष्टि भी इन लीक हुईं तस्वीरों से होती है।

OnePlus 6T के कथित स्पेसिफिकेशन
पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 8 जीबी रैम, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज, व बड़ी बैटरी के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 के साथ आएगा। फोन को 17 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और कीमत 550 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »