OnePlus 6 अब देखा गया यहां, फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशन और फीचर

OnePlus 6 स्मार्टफोन 16 मई को लंदन और 17 मई को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर कई बार लीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 3 मई 2018 12:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन 17 मई को भारत में देगा दस्तक
  • लॉन्च से पहले लीक का सिलसिला लगातार जारी
  • कुछ फीचरों की आधिकारिक तौर पर की जा चुकी है पुष्टि

OnePlus 6 अब देखा गया यहां!

OnePlus 6 स्मार्टफोन 16 मई को लंदन और 17 मई को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर कई बार लीक हो चुके हैं। नई जानकारी मिली है HDFC Bank के स्मार्टबाय ऑफर पोर्टल से। यहां OnePlus 6 की लिस्टिंग के साथ कुछ फीचर सामने आए हैं। HDFC Bank की साइट पर लिस्टिंग पेज में  OnePlus 6 की तस्वीर है, जिसमें फोन में नॉच दिख रहा है। नॉच के बारे में कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है। तस्वीर में दिख रही नॉच काफी हद तक iPhone X से मेल खाता है। हैंडसेट फिलहाल 'आउट ऑफ स्टॉक' दिख रहा है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus 6 के लिए कहा गया है कि इसमें 5.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करेगा। हैंडसेट में 128 जीबी का स्टोरेज और 8 जीबी रैम दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यह एंड्रॉयड 8.0 पर काम करेगा और दो सिम कार्ड इसमें इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
 

दिलचस्प बात यह कि लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 6 का डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो बताया गया है। वहीं, पहले आई जानकारी में यह रेशियो 18:9 था। कैमरे पर जाएं तो फोन में 23 मेगापिक्सल का सिंगल रियर सेंसर होगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश दिए जा सकते हैं। फ्रंट में दो 16+16 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

बता दें कि OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लेकिन एचडीएफसी के पेज से इस मामले में शंका बढ़ गई है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.