Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन

अगर आप OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

अगर आप OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Nord CE 6 में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर मिल रहा है, जिससे डील और भी ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकती है। आइए OnePlus Nord CE 6 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डील और डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord CE 6 Price & Offers

OnePlus Nord CE 6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹35,999 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा सेल के दौरान बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹34,999 हो जाएगी।

OnePlus Nord CE 6 Features & Specifications

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।

Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »