• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 6 में डिस्प्ले ही करेगा फिंगरप्रिंट सेंसर का काम, मार्च 2018 में लॉन्च की है उम्मीद

OnePlus 6 में डिस्प्ले ही करेगा फिंगरप्रिंट सेंसर का काम, मार्च 2018 में लॉन्च की है उम्मीद

वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को लॉन्च किए हुए महीना ही बीता है और इंटरनेट पर वनप्लस 6 से जुड़ी खबरें आने लगी हैं। जानकारी सामने आई है कि OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 को 2018 के मार्च महीने में लॉन्च करेगी।

OnePlus 6 में डिस्प्ले ही करेगा फिंगरप्रिंट सेंसर का काम, मार्च 2018 में लॉन्च की है उम्मीद
ख़ास बातें
  • वनप्लस की योजना वनप्लस 6 को मार्च महीने के मध्य में पेश करने की है
  • फोन में हाल ही में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा
  • वनप्लस अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक लाने पर विचार कर रही है
विज्ञापन
वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को लॉन्च किए हुए महीना ही बीता है और इंटरनेट पर वनप्लस 6 से जुड़ी खबरें आने लगी हैं। जानकारी सामने आई है कि OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 को 2018 के मार्च महीने में लॉन्च करेगी। यह हैंडसेट डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि चीन की इस कंपनी को तेज फिंगरप्रिंट सेंसर देने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने इस तकनीक को जुलाई 2015 में वनप्लस 2 से अपने स्मार्टफोन सीरीज़ का हिस्सा बनाया था। हाल ही में ऐप्पल के फेस आईडी के जवाब में भी वनप्लस ने फेस अनलॉक फीचर को उतारा।

गिज़मोचाइना के मुताबिक, वनप्लस की योजना वनप्लस 6 को मार्च महीने के मध्य में पेश करने की है। यह जानकारी मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से दी गई है। नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा जिसे महीने की शुरुआत में ही पेश किया गया था। गौर करने वाली बात है कि इस महीने की शाओमी ने शाओमी मी 7 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर इस्तेमाल करने की जानकारी दी थी।

GizmoChina ने सूत्र के हवाले से यह भी बताया कि वनप्लस 6 में अंडरग्लास फिंगरप्रिंट डिस्प्ले होगा। इस तकनीक को अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के नाम से भी जाना जाता है। वनप्लस 5टी में पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले देने के कारण फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर हिस्से पर जगह मिली थी। हालांकि, माना जाता है कि आगे की तरफ में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर इस्तेमाल करने में आसान होता है, इसलिए वह अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक लाने पर विचार कर रही है।

जानकारी मिली है कि क्वालकॉम और स्नैपटिक्स चुपचाप कुछ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के साथ अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक पर काम कर रही है। Synaptics का कहना है कि 2018 में मार्केट में 7 करोड़ इन डिस्प्ले सेंसर मार्केट में मौज़ूद रहेंगे। हाल ही में वीवो ने इस तकनीक से लैस अपने स्मार्टफोन की झलक दिखाई थी। यह भी जान लेना जरूरी है कि वनप्लस की भी मालिक कंपनी बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स है जो वीवो की भी मालिक कंपनी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Next OnePlus flagship, OnePlus, OnePlus 6
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »