वनपल्स 5टी के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, कैमरे में नहीं होगा यह खास फीचर

वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को दो दिन के बाद ही पेश किया जाना है। इस बीच OnePlus 5T को बेंचमार्क ऐप जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस वजह से फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

वनपल्स 5टी के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, कैमरे में नहीं होगा यह खास फीचर
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को दो दिन के बाद ही पेश किया जाना है
  • इस बीच OnePlus 5T को बेंचमार्क ऐप जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया
  • फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं
विज्ञापन
वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को दो दिन के बाद ही पेश किया जाना है। इस बीच OnePlus 5T को बेंचमार्क ऐप जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस वजह से वनप्लस के इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। वहीं, जर्मनी की एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 5टी में ऑप्टिकल ज़ूम नहीं है। याद रहे कि यह फीचर इस साल ही लॉन्च किए गए OnePlus 5 का हिस्सा रहा है।

GFXBench वेबसाइट की लिस्टिंग से पता चला है कि OnePlus 5T (A5010) में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होगा। इसके ऊपर कंपनी का कस्टम स्किन ऑक्सीजनओएस मौज़ूद रहेगा। इसका मतलब है कि वनप्लस 5टी में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो मिलने की संभावना कम है। हालांकि, संभव यह भी है कि टेस्टिंग के लिए पुराने एंड्रॉयड बिल्ड को इस्तेमाल में लाया गया हो।

पुरानी जानकारियों की तरह नई ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि वनप्लस 5टी में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाला 6 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा। कयास है कि यह स्नैपड्रैगन 835 हो। हैंडेसट को एड्रेनो 540 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

मज़ेदार बात यह है कि जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग से वनप्लस 5टी की 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में 111 जीबी स्टोरेज यूज़र के लिए इस्तेमाल करने योग्य होने का खुलासा हुआ है। उम्मीद है कि OnePlus अपने वनप्लस 5 स्मार्टफोन की तरह वनप्लस 5टी का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी उतारेगी। इसके अलावा जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग से फोन में एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जीपीएस, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, पीडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर होने का पता चला है। हैंडसेट को ब्लूटूथ, एनएफसी और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग से हमें वनप्लस 5टी के कैमरे के बारे में बहुत कुछ नहीं पता चल पाया है। जर्मनी की एक वेबसाइट पर दावा किया गया है कि वनप्लस 5टी स्मार्टफोन का डुअल कैमरा सेटअप ऑप्टिकल ज़ूम के साथ नहीं आएगा। स्मार्टफोन के रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के सेंसर होने की उम्मीद है।

बता दें कि OnePlus के OnePlus 5T स्मार्टफोन को 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी बिक्री 21 नवंबर से शुरू होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  4. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  5. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  6. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  8. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  9. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  10. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »