OnePlus 5 अमेज़न इंडिया पर मिलेगा, इसमें हो सकता है 8 जीबी रैम

वनप्लस ने भारत में 22 जून को वनप्लस 5 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की पुष्टि कर दी है। अब अमेज़न इंडिया ने ऐलान कर दिया है कि 22 जून से ही वनप्लस 5 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस 5 से रात में ली गई एक तस्वीर साझा की है जिसके जरिए कम रोशनी में फोन की परफॉर्मेंस को दिखाया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2017 11:56 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 स्मार्टफोन की बिक्री 22 जून से 4.30 बजे से शुरू होगी
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है
  • अमेज़न इंडिया के टीज़र पेज के सोर्स कोड से 8 जीबी रैम का पता चला है
वनप्लस ने भारत में 22 जून को वनप्लस 5 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की पुष्टि कर दी है। अब अमेज़न इंडिया ने ऐलान कर दिया है कि 22 जून से ही वनप्लस 5 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस 5 से रात में ली गई एक तस्वीर साझा की है जिसके जरिए कम रोशनी में फोन की परफॉर्मेंस को दिखाया गया है। आखिरकार, वनप्लस ने स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के बारे में एक वीडियो टीज़र लॉन्च किया है। इस टीज़र में लोगों को याद दिलाया गया है कि कंपनी के पिछले फ्लैगशिप वनप्लस 3टी को ग्राहकों और आलोचकों के रिव्यू मिले।

सबसे पहले बात करते हैं वनप्लस 5 की भारत में उपलब्धता के बारे में, अमेज़न इंडिया ने ऐलान किया है कि ग्राहक वनप्लस 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से सेल में खरीद पाएंगे। फोन की बिक्री 16:30 बजे से शुरू होगी। वनप्लस 5 को इसी दिन भारत में लॉन्च किया जाना है। जो लोग फोन खरीदने के इच्छुक हैं वो अमेज़न इंडिया पर ख़ासतौर पर वनप्लस 5 के लिए बनाए गए पेज पर जाकर नोटिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। फोन के टीज़र पेज पर वनप्लस 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाने की ही जानकारी है। कंपनी पहले ही इसकी पुष्टि कर चुकी है। इसके अलावा पेज के सोर्स कोड से भी कुछ जानकारियों का खुलासा हुआ है।
Advertisement

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने टीज़र पेज के सोर्स कोड को देखकर बताया है, ''2.35 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम वाला वनप्लस 5 एक्सक्लूसिव तौर पर 22 जून 2017 से अमेज़नडॉटइन पर मिलेगा।'' इस सोर्स कोड से पहले भी वनप्लस 5 स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम होने का पता चला था। गौर करने वाली बात है कि, फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था।

कैमरा सैंपल की बात करें तो, वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस के कैमरे से कम रोशनी में ख़ीची गई तस्वीर को चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा किया है। साझा किए गए कैमरा सैंपल आकर्षक लग रहे हैं और जीएसएमअरीना के मुताबिक, तस्वीर के मेटाडेटा से खुलासा हुआ कि फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा।
Advertisement

हाल ही में, वनप्लस 5 की कथित लीक तस्वीरों से पता चला था कि फोन में आईफोन 7 प्लस जैसा डिज़ाइन होगा। अब ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि फोन में रियर पर एक हॉरिज़ॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप होगा।
Advertisement

अब बात करते हैं टीज़र वीडियो की, जिसे कंपनी ने मंगलवार को साझा किया। इस टीज़र में कंपनिया वनप्लस 3टी के लिए मिले सकारात्मक फीडबैक को साझा किया है लेकिन आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 'aiming for 5' के साथ बताया गया है। नंबर से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन 5 स्टार रेटिंग वाले हैं और इसे वनप्लस 5 के तौर पर भी दिखाया गया है।

फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए फोन के लॉन्च के लिए इंतज़ार करना होगा। आने वाले वनप्लस 5 के बारे में आप उत्साहित हैं तो नीचे कमेंट के जरिए बताएं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.