OnePlus 5 के लिए लॉन्च से पहले रजिस्ट्रेशन शुरू

वनप्लस को अच्छी तरह पता है कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ कैसे ख़ीचा जाए और चीनी कंपनी ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। हालांकि, वनप्लस 5 स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है लेकिन स्मार्टफोन के लिए चीन में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। और चीन में वनप्लस 5 के लिए ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2017 09:42 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 20 जून को लॉन्च होगा
  • वनप्लस 5 में एक डुअल कैमरा सेटअप है
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिज़ाइन आईफोन 7 प्लस जैसा है
वनप्लस को अच्छी तरह पता है कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ कैसे ख़ीचा जाए और चीनी कंपनी ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। हालांकि, वनप्लस 5 स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है लेकिन स्मार्टफोन के लिए चीन में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। और चीन में वनप्लस 5 के लिए ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। इस रिपोर्ट के लिखे जाने के समय तक आने वाले फ्लैगशिपि स्मार्टफोन OnePlus 5 के लिए 1.10 लाख से ज़्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। चीनी वेबसाइट जेडीडॉटकॉम ने 20 जून को होने वाले लॉन्च से पहले वनप्लस 5 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। और अगर रजिस्ट्रेशन के ये आंकड़े सही साबित होते हैं तो चीन में OnePlus 5 एक बेहद कामयाब स्मार्टफोन बनने जा रहा है।

हम यहां स्पष्ट कर दें कि रजिस्ट्रेशन और प्री-ऑर्डर दो अलग-अलग चीजें हैं। और ग्राहकों को डिवाइस के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान किसी तरह के पैसे चुकाने की जरूरत नहीं होगा। वहीं, रजिस्ट्रेशन से पता चलता है कि लोगों में स्मार्टफोन को लेकर कितना उत्साह है और लगता है कि वनप्लस अभी अपने चरम पर है।
 

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसे डीएक्सओ की साझेदारी में बनाया गया है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की भी पुष्टि हो चुकी है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। इसमें एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। वनप्ल 5 को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो, फोन में 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, वनप्लस 5 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। फोन में अपर्चर एफ/2.6 के साथ एक 20 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/1.7 के साथ एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए एक 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है। वनप्लस 5 में 3300 एमएएच बैटरी होने का पता चला है। इसके अलावा एनएफसी और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट भी मिलेगा। स्मार्टफोन के एक सेरेमिक-कोटिंग वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने की उम्मीद है। फोन के फ्रंट पर होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा, जिसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।
 

वनप्लस 5 की कीमत

वनप्लस 5 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 479 यूरो (करीब 30,800 रुपये) होने का खुलासा हुआ है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होने की उम्मीद है।
Advertisement

लीक तस्वीरों और कंपनी के आधिकारिक टीज़र से पता चलता है कि वनप्लस 5 का डिज़ाइन काफ़ी-कुछ ऐप्पल के आईफोन 7 प्लस जैसा होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.